{"_id":"6a1884d4ece370c21d0a63a7","slug":"under-the-new-education-policy-the-fourth-year-of-the-honours-program-will-be-introduced-at-the-government-pg-college-jind-news-c-199-1-sroh1009-154206-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नई शिक्षा नीति के तहत राजकीय पीजी कॉलेज में शुरू होगा ऑनर्स चौथा वर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नई शिक्षा नीति के तहत राजकीय पीजी कॉलेज में शुरू होगा ऑनर्स चौथा वर्ष
विज्ञापन
28जेएनडी27-शिरोमणी श्रीसैन भगत राजकीय कालेज। संवाद
जींद। शिरोमणी श्रीसैन भगत राजकीय पीजी कॉलेज में नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों को बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेज में विभिन्न संकायों में ऑनर्स चौथे वर्ष की मंजूरी प्रदान कर दी है। अब स्नातक के तीन वर्ष पूरे करने वाले विद्यार्थी सातवें और आठवें सेमेस्टर में दाखिला लेकर ऑनर्स डिग्री प्राप्त कर सकेंगे।
उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार बीए हिस्ट्री ऑनर्स, बीए ज्योग्राफी ऑनर्स और बीए इंग्लिश ऑनर्स में 80-80 सीटें निर्धारित की गई हैं। इसके अलावा बीएससी सिंगल मेजर इन मैथ, बीए सिंगल मेजर इन इकोनॉमिक्स और बीकॉम में भी 80-80 सीटों की मंजूरी दी गई है।
वहीं बीबीए और बीसीए ऑनर्स में 60-60 सीटें निर्धारित की गई हैं। कॉलेज प्रशासन ने बीएससी फिजिकल साइंस में इलेक्ट्रॉनिक्स विषय को भी शामिल किया है। कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन
13 अलग-अलग संकायों में अब तक करीब 1100 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें से 465 आवेदनों का सत्यापन किया जा चुका है। बीए आर्ट्स की 600 सीटों के लिए 537 आवेदन आए हैं, जबकि बीसीए की 120 सीटों पर 169 आवेदन पहुंचे हैं।
बीबीए की 40 सीटों पर 59 और बीकॉम की 220 सीटों पर 139 आवेदन प्राप्त हुए हैं। कॉलेज प्रशासन के अनुसार विद्यार्थी एक जून तक आवेदन में संशोधन कर सकते हैं, जबकि दस्तावेजों की जांच छह जून तक चलेगी।
पहली मेरिट सूची 11 जून को जारी की जाएगी। चयनित विद्यार्थी 12 से 15 जून तक फीस जमा करवा सकेंगे। दूसरी मेरिट सूची 17 जून को जारी होगी और इसके बाद खाली सीटों पर 24 जून से फिजिकल काउंसिलिंग शुरू होगी।
बाक्स
नई शिक्षा नीति के तहत ऑनर्स चौथे वर्ष की शुरुआत विद्यार्थियों के लिए लाभकारी साबित होगी। इससे उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। -डॉ. सत्यवान मलिक, कॉलेज प्राचार्य