{"_id":"630a3446e21e3377510bc651","slug":"under-the-national-child-health-programm-400-children-were-examined-in-the-district-jind-news-rtk6562853125","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिले में 400 बच्चों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिले में 400 बच्चों की हुई जांच
विज्ञापन
बच्चों के दांतों की जांच करतीं डॉ. पूनम मान। संवाद।
- फोटो : Jind
जींद। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिले के नौ स्वास्थ्य केंद्रों पर लगभग 400 बच्चों के दांतों व आंखों की जांच की गई। इसमें बच्चों के दांत निकालने से लेकर उनकी फिलिंग का कार्य भी किया गया। इसके अलावा बच्चों की आंखों की जांच करते हुए उनको आंखों की देखभाल के प्रति भी जागरूक किया गया।
डिप्टी सिविल सर्जन एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. रमेश पांचाल ने बताया कि हर महीने के अंतिम शनिवार को जिले के लगभग सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर बच्चों की दांतों की जांच की जाती है। इस कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूलों में पढने वाले बच्चों को फ्री में इलाज दिया जाता है। वैसे तो इसमें केवल दांतों की जांच होती है लेकिन जिला स्वास्थ्य विभाग बच्चों की आंखों की जांच भी करवाता है।
डॉ. पांचाल ने बताया कि शनिवार को सीएचसी कंडेला, कालवा, धमतान साहिब, सिवानामाल, उचाना, नागरिक अस्पताल जींद, पीएचसी डूमरखां खुर्द, ढाठरथ तथा रामराय में भी बच्चों के दांतों की जांच की गई। जिन बच्चों के दांत खराब थे, उनको निकाला गया तथा कुछ बच्चों के दांतों की फिलिंग की गई। इसके अलावा बच्चों के दांतों की सफाई भी की गई। बच्चों की आंखों की जांच भी गई ताकि उनमें कोई दिक्कत को तो अभी से ठीक हो सके। इसके अलावा बच्चों को दांतों व आंखों की देखभाल के लिए जागरूक किया गया। बच्चों को पैन व कॉपी भी वितरित की गई।
विज्ञापन
शिविर में डॉ. पूनम मान, डॉ. विशाल पोरस, डॉ. अमित हुड्डा, नेत्र चिकित्सा सहायक रामकुमार ने भी बच्चों की जांच की।