फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Uncle injured in harsh firing at nephew's wedding

Jind News: भतीजे की शादी में हुई हर्ष फायरिंग में चाचा घायल

Fri, 20 Dec 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 20 Dec 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Uncle injured in harsh firing at nephew's wedding
नरवाना । जाट धर्मशाला में शादी समारोह के दौरान खुशी में हर्ष फायरिंग करने से गोली एक व्यक्ति की जांघ में लग गई। इसका पता चलते ही शहर थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

सोनीपत जिले के हसनपुर गांव निवासी संजीव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह टाउन प्लानिंग विभाग सेक्टर-50 सोनीपत में नौकरी करता है। वह अपने भतीजे विजय की शादी में परिवार के साथ नरवाना के जाट धर्मशाला में आया हुआ था। उन्होंने बताया कि वह खाना खाकर ऊपर बरामदे में पहुंचे तो अचानक गोली चलने की आवाज आई। गोली उनकी जांघ में लगी। उसने अपनी पैंट देखी तो काफी खून लगा हुआ था। उन्होंने बताया कि गोली किसने चलाई है, इसका पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि परिजन उसे लेकर नागरिक अस्पताल गए। चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर कर दिया। शहर थाना पुलिस ने संजीव की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed