{"_id":"6aa84f3a124d3c9cb70a1542","slug":"uncle-accused-of-sexually-assaulting-teenager-fir-lodged-jind-news-c-199-1-sroh1006-160244-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मौसा पर किशोरी से यौन शोषण का आरोप, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मौसा पर किशोरी से यौन शोषण का आरोप, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
नरवाना। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते के मौसा ने 15 वर्षीय किशोरी का यौन शोषण किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी बुडाना निवासी अनिल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
एक गांव की महिला ने एफआईआर में बताया कि उनके पति की करीब छह माह पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद रिश्ते की बहन का पति अनिल उनके घर हाल-चाल जानने के लिए आने लगा। आरोप लगाया कि एक जून को उनकी 15 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी।
इसी दौरान अनिल ने उसका यौन शोषण किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। 12 सितंबर को भी आरोपी ने घर पर ही उनकी बेटी का यौन शोषण किया। परेशान होकर बेटी ने पूरी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी अनिल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।