{"_id":"6a415436416831e98c0108d0","slug":"unannounced-power-cuts-kept-people-awake-all-night-jind-news-c-199-1-sroh1006-155822-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अघोषित बिजली कटों से किया परेशान, रातभर जागे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अघोषित बिजली कटों से किया परेशान, रातभर जागे लोग
विज्ञापन
फोटो 28जेएनडी01-शहर में एक जगह बिजली ठीक करते कर्मचारी। संवाद
जींद। शहर में शनिवार की रात से रविवार सुबह तक बार-बार बिजली गुल होने से लोगों सो नहीं पाए। ओम नगर, कृष्णा कॉलोनी, अर्बन एस्टेट, श्याम नगर, संत नगर, न्यू जवाहर नगर और राम कॉलोनी सहित कई इलाकों में हर घंटे बिजली जाती रही। कई जगह तो कुछ मिनटों के लिए बिजली आती और फिर अचानक गुल हो जाती, जिससे लोगों की पूरी रात जागकर गुजारनी पड़ी।
रातभर 10 से अधिक बार बिजली के कट लगे। कई कॉलोनियों में वोल्टेज भी बहुत कम रहा, जिससे बिजली के उपकरण ठीक से काम नहीं कर पाए। उपभोक्ताओं ने बताया कि इनवर्टर भी बार-बार डिस्चार्ज हो गए जिससे पूरी रात मुश्किल में गुजर गई। शहर के पॉश इलाकों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। गर्मी में बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
निगम सर्कल के पास 500 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। शिकायत करने पर सिर्फ तकनीकी खराबी का हवाला दिया जाता है जबकि अघोषित कटों की समस्या लगातार बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग द्वारा घोषित शेड्यूल का पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
उपभोक्ता राजेश रावल, संदीप मलिक, सुरेश भाटिया और राहुल मल्होत्रा ने कहा कि बिजली आपूर्ति का कोई तय समय नहीं रह गया है। बार-बार कट लगने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं बिजली विभाग का कहना है कि लोड बढ़ने के कारण कट लगाने पड़ रहे हैं। धान के सीजन के चलते बिजली की खपत और बढ़ गई है। विभाग का दावा है कि शिकायत मिलते ही कर्मचारियों को मौके पर भेजा जाता है, लेकिन उपभोक्ता अब स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।
वर्जन
बिजली का लोड बढ़ने के कारण कट लगाए जा रहे हैं। अब धान का सीजन भी शुरू हो गया है जिसके कारण बिजली की खपत बढ़ गई है। शिकायत मिलने के बाद कर्मचारियों को मौके पर तुरत भेज दिया जाता है। -विकास मलिक, एक्सईएन, बिजली निगम जींद