फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Unable to find youth, the work of linking the property ID of the city council stuck

नहीं मिल रहे सक्षम युवा, नगर परिषद का प्रॉपर्टी आईडी से लिंक करने का काम अटका

Thu, 07 Jul 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Unable to find youth, the work of linking the property ID of the city council stuck
नगर परिषद कार्यालय का फोटो। - फोटो : Jind
जींद। नगर परिषद के तहत 70 हजार प्रॉपर्टी आईडी हैं, जिनको परिवार पहचान पत्र (पीपीपी)से लिंक करना है, ताकि भविष्य में किसी की प्रॉपर्टी को लेकर विवाद नहीं हो। वहीं कोई दूसरा व्यक्ति मिलीभगत करके किसी की प्रॉपर्टी को अपने नाम नहीं चढ़ावा ले। नगर परिषद को सक्षम युवा नहीं मिलने के कारण यह कार्य अटक गया है। अभी तक केवल पांच प्रतिशत यानी 3500 के आसपास ही प्रॉपर्टी आईडी पीपीपी से लिंक हो पाई हैं। नगर परिषद प्रशासन सक्षम युवा मिलने का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

मार्च महीने में असेस्मेंट नोटिस के बाद शहरवासियों ने आपत्तियां दर्ज करवाते समय परिवार पहचान पत्र आईडी नगर परिषद में ही जमा करवाई थी। उस समय करीब चार हजार आपत्तियां दर्ज हुई थी। इसके बाद प्रॉपर्टी आईडी को पीपीपी से लिंक करने का काम शुरू हुआ। यह कार्य एक-दो दिन ही चला था तो सक्षम युवाओं का समय पूरा हो गया। इसके बाद नगर परिषद ने फिर से 100 सक्षम युवाओं की मांग की ताकि प्रॉपर्टी आईडी को पीपीपी से लिंक किया जा सके लेकिन अभी तक नगर परिषद को सक्षम युवा नहीं मिले हैं। नरवाना व उचाना में सक्षम युवाओं का हाजिरी पोर्टल पर उपलोड नहीं करने के कारण यह समस्या पैदा हुई। जब तक उन युवाओं के मामले का समाधान नहीं हो जाता, तब तक नगर परिषद जींद को सक्षम युवा नहीं मिल पाएंगे।
विज्ञापन

लोग नगर परिषद कार्यालय के लगा रहे चक्कर
अपनी प्रॉपर्टी आईडी को पीपीपी से लिंक करवाने के लिए शहर के लोग नगर परिषद कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। यहां कर्मचारियों की कमी होने के कारण यह कार्य नहीं हो पा रहा है। नगर परिषद प्रशासन अब सक्षम युवाओं का इंतजार कर रहा है। उनके आने के बाद ही प्रॉपर्टी आईडी पीपीपी से लिंक हो पाएगी। काफी लोगों को यह भय है कि जब तक उनकी प्रॉपर्टी आईडी पीपीपी से लिंक नहीं होगी, उनको सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईडी लिंक नहीं हुई तो सेवाएं होंगी बाधित
नगर परिषद प्रशासन का कहना है कि यदि शहरवासी प्रॉपर्टी आईडी से परिवार पहचान पत्र आईडी को लिंक नहीं करवाएंगे तो उन्हें आने वाले समय में नगर परिषद की सेवाओं का लाभ नहीं मिलेगा।
डाटा में आएगी पारदर्शिता
प्रॉपर्टी आईडी से परिवार पहचान पत्र के लिंक हो जाने से डाटा में पारदर्शिता आने का दावा किया जा रहा है। रजिस्टरों में दर्ज रिकार्ड से भी कई बार छेड़छाड़ हो जाती है। ऐसा ही मामला कुछ समय पहले ही सामने आया था। उम्मीद जताई जा रही है पीपीपी से प्रॉपर्टी आईडी लिंक होने के बाद इस तरह के मामले नहीं होंगे।

पीपीपी से प्रॉपर्टी आईडी लिंक करने के लिए 100 सक्षम युवाओं की मांग की गई है। सक्षम युवा मिलने के बाद जल्द ही सभी प्रॉपर्टी आईडी लिंक करवा दी जाएंगी। फिलहाल 70 हजार आईडी में से पांच प्रतिशत के आसपास ही पीपीपी से लिंक हो पाई हैं।
--सुशील कुमार, ईओ नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed