फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ulema said from the mosque, all religions teach us to follow the path of humanity

Jind News: मस्जिद से उलेमा ने कहा, सभी धर्म इंसानियत की राह पर चलने की देते हैं सीख

Sat, 26 Apr 2025 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Ulema said from the mosque, all religions teach us to follow the path of humanity
जींद। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में जींद की जामा मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डॉ. इस्लाम ने कहा कि पहलगाम में जो हमला हुआ है, वह गलत हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर धर्म व्यक्ति को इंसानियत के रास्ते पर चलने का संदेश देता है। इस्लाम इस बात की इजाजत नहीं देता कि किसी निर्दोष के साथ ऐसा जुल्म किया जाए। वे इस हमले की कड़ी निंदा करते हैं और सरकार से अपील करते हैं कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। इसके अलावा जो चोटिल या घायल हैं, उन्हें बेहतर इलाज दिलवाया जाए। उन्होंने शुक्रवार को जुम्मे का दिन होता है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिद में एकत्रित होकर सभी लोगों को आपस में भाईचारे की भावना से रहने का संदेश देते हैं।
विज्ञापन

डॉ. इस्लाम ने कहा कि यह जो घटना हुई है, वह गलत हुई है। लोगों को उनका संदेश यही है कि आपस में संयम और भाईचारे को बनाए रखें। आतंकवादी जैसे लोग जो ऐसी निंदनीय घटना को अंजाम देते हैं, उनका किसी धर्म से कोई ताल्लुक नहीं होता। कुछ लोग धर्म की आड़ में गलत काम करते हैं और धर्म को बदनाम करने की कोशिश करते हैं। कोई भी धर्म गलत काम करने की शिक्षा नहीं देता। उन्होंने कहा कि भारत देश गंगा जमुना की तहजीब पर चला हुआ है। यहां सभी धर्मों का सम्मान किया जाता है। सभी धर्म के लोगों को यहां सुरक्षा दी जाती है। हमारा राष्ट्र एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है। यहां सभी का भाईचारा सदियों से चला आ रहा है। पूरी देश की जनता को यही संदेश है कि आपस में सभी लोग भाईचारे से रहे और जो लोग दोषी हैं, उन्हें सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed