फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   UG Admission: Today is the last chance to pay the fee; admission will not be available thereafter.

यूजी दाखिला : फीस जमा करने का अंतिम मौका आज, फिर नहीं मिलेगा दाखिला

Tue, 04 Aug 2026 02:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
UG Admission: Today is the last chance to pay the fee; admission will not be available thereafter.
जींद। स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों के पास प्रवेश शुल्क जमा कराने का मंगलवार (4 अगस्त) को अंतिम अवसर है। अब विद्यार्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर शुल्क जमा कर अपना दाखिला सुनिश्चित करना होगा। समय पर फीस जमा नहीं करने वाले विद्यार्थियों का दाखिला नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

वहीं उच्चतर शिक्षा विभाग ने संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। नई व्यवस्था के अनुसार दूसरी मेरिट सूची अब 4 अगस्त को जारी की जाएगी। पहले दूसरी प्रोविजनल और फाइनल मेरिट सूची 5 और 6 अगस्त को जारी होनी थी लेकिन संशोधित शेड्यूल में बदलाव किया गया है। दूसरी मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों को 7 अगस्त तक ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश शुल्क जमा कराने का अवसर मिलेगा। इसके बाद 8 अगस्त से रिक्त सीटों को भरने के लिए संबंधित महाविद्यालयों में फिजिकल काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं विभाग ने नया शेड्यूल जारी करते हुए आगे की पूरी प्रवेश प्रक्रिया भी संशोधित कर दी है। अब दूसरी मेरिट सूची चार अगस्त को ही जारी की जाएगी जबकि दूसरी फाइनल मेरिट सूची 6 अगस्त को जारी होगी। दूसरी मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों को 7 तक फीस जमा कराने का अवसर मिलेगा। इसके बाद भी यदि कॉलेजों में सीटें खाली रहती हैं तो 12 अगस्त से फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से 13 अगस्त को प्रवेश पोर्टल दोबारा खोला जाएगा। इस दौरान नए विद्यार्थी पंजीकरण करा सकेंगे, वहीं पहले आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को आवेदन में आवश्यक संशोधन का मौका मिलेगा। इसके बाद 13 से 20 अगस्त तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ दाखिले लिए जाएंगे। यदि इसके बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं तो 21 से 27 अगस्त तक 100 रुपये अतिरिक्त प्रतिदिन विलंब शुल्क के साथ प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी।

1770 सीटों में से 659 पर ही हुए दाखिले, 1111 सीटें खाली
संत शिरोमणि श्री सैन भगत कॉलेज में यूजी पाठ्यक्रमों की कुल 1770 सीटों में से अब तक 659 विद्यार्थियों ने ही दाखिला लिया है, जबकि 1111 सीटें अभी भी रिक्त हैं। कॉलेज में बीए कला की 600 सीटों में से 317 सीटों पर प्रवेश हो चुका है। बीकॉम की 220 सीटों में से 91, बीसीए की 120 सीटों में से 60 और बीबीए की 40 सीटों में से 18 सीटों पर विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। विज्ञान संकाय में भी सीटें खाली हैं। बीएससी फिजिकल साइंस की 340 सीटों में से केवल 53 और बीएससी लाइफ साइंस की 170 सीटों में से 60 सीटों पर ही प्रवेश हुआ है। कॉलेज प्रशासन को उम्मीद है कि आगामी मेरिट सूची और फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से बड़ी संख्या में रिक्त सीटें भर जाएंगी।


बाक्स
पहली मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों को किसी भी स्थिति में चार अगस्त तक फीस जमा करानी होगी। निर्धारित समय के बाद फीस स्वीकार नहीं की जाएगी। दूसरी मेरिट सूची 6 अगस्त को जारी होने के बाद चयनित विद्यार्थियों के लिए फीस जमा कराने का अलग कार्यक्रम जारी किया जाएगा। -सत्यवान मलिक प्राचार्य, संत शिरोमणि श्री सैन भगत कॉलेज जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article