फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   UG Admission Schedule Released... Online Application Process Begins Today

Jind News: यूजी एडमिशन शेड्यूल जारी...ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू

Wed, 06 May 2026 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
UG Admission Schedule Released... Online Application Process Begins Today
06जेएनडी10: संत शिरोमणि श्री सैन भगत कॉलेज जींद।
जींद। उच्च शिक्षण संस्थानों में स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए एडमिशन शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके तहत जिले भर के सभी 17 कॉलेजों में साढ़े 11 हजार सीटों पर सात मई से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी जो 31 मई तक चलेगी। विद्यार्थी निर्धारित पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

शेड्यूल के अनुसार अभ्यर्थी सात मई से एक जून तक अपने आवेदन फॉर्म में संशोधन भी कर सकेंगे। इसके बाद दो जून को आपत्तियों या त्रुटियों वाले आवेदकों की सूची जारी की जाएगी। कॉलेजों द्वारा दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन नौ मई से छह जून तक किया जाएगा। वहीं आठ जून को पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी होगी।
विज्ञापन

पहले चरण की मेरिट लिस्ट 10 जून को (प्रोविजनल) और 11 जून को (फाइनल) जारी की जाएगी। चयनित विद्यार्थियों को 12 जून से 15 जून तक फीस जमा करवानी होगी। इसके बाद दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें 16 जून को दूसरी मेरिट लिस्ट (प्रोविजनल) और 17 जून को फाइनल लिस्ट जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे राउंड की फीस जमा कराने की तिथि 18 जून से 22 जून तक निर्धारित की गई है। इसके बाद बची हुई सीटों के लिए 24 जून से फिजिकल काउंसिलिंग शुरू होगी। 25 जून को दोबारा पोर्टल खोला जाएगा। इससे नए आवेदन और फॉर्म में संशोधन किया जा सके। 26 जून से दो जुलाई तक लेट फीस के साथ काउंसिलिंग जारी रहेगी जबकि तीन जुलाई से 10 जुलाई तक अतिरिक्त लेट फीस के साथ प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

वर्जन
दाखिले के लिए सभी विद्यार्थियों को समय-सीमा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। निर्धारित तिथि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी समय पर आवेदन कर दस्तावेजों की सही जानकारी भरें ताकि एडमिशन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो। -सत्यवान मलिक, प्राचार्य संत शिरोमणि श्री सैन भगत कॉलेज जींद

06जेएनडी10: संत शिरोमणि श्री सैन भगत कॉलेज जींद।

06जेएनडी10: संत शिरोमणि श्री सैन भगत कॉलेज जींद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article