फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Uchana police engaged in protecting the rooftops

Jind News: छतों की सुरक्षा में जुटी उचाना पुलिस

Tue, 21 May 2024 03:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 21 May 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Uchana police engaged in protecting the rooftops
20जेएनडी29 : एक घर की छत पर खड़े होकर भाकियू का झंडा लेकर विरोध करती सि​क्किम श्योकंद को रोकती
जींद। हिसार लोकसभा से जजपा प्रत्याशी नैना चौटाला व भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह की जनसभाओं में सुरक्षा के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। लोग अब छतों पर खड़े होकर उनको काले झंडे दिखा रहे हैं। उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र के जिस भी गांव में नैना चौटाला व रणजीत सिंह जा रहे हैं, वहां पहले भी काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। किसान छतों पर खड़े होकर काले झंडे दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

रोजखेड़ा गांव में नैना चौटाला के काफिले पर हुए हमले के बाद से पुलिस पूरी सख्ती बरत रही है। सुरक्षा के बीच ही उनकी जनसभाएं हो रही हैं। किसान नेता सिक्किम श्योकंद खुद चौपाल के आसपास लगने वाले मकानों की छत पर खड़ी होकर नैना चौटाला को काले झंडे दिखाने का प्रयास कर रही हैं। पुलिस भी छतों पर जाकर उनको रोकने का प्रयास कर रही है, मगर किसी न किसी के घर की छत पर काले झंडे लेकर कोई न कोई आ जाता है। सिक्किम श्योकंद ने कहा कि पुलिस जितनी सुरक्षा इन नेताओं की कर रही है, यदि अपराध रोकने पर इतना जोर लगा दिया जाए तो बहन-बेटियों की लुटने वाली इज्जत को बचाया जा सकता है।

20जेएनडी29 : एक घर की छत पर खड़े होकर भाकियू का झंडा लेकर विरोध करती सिक्किम श्योकंद को रोकती

20जेएनडी29 : एक घर की छत पर खड़े होकर भाकियू का झंडा लेकर विरोध करती सिक्किम श्योकंद को रोकती

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed