{"_id":"6780135503b9a9381b054a7d","slug":"uchana-ki-jai-maa-anna-purna-temple-street-caught-fire-in-a-house-jind-news-c-199-1-jnd1001-128175-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: उचाना की जय मां अन्न पूर्णा मंदिर वाली गली में मकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: उचाना की जय मां अन्न पूर्णा मंदिर वाली गली में मकान में लगी आग
विज्ञापन
उचाना (जींद)। उचाना के जय मां अन्न पूर्णा मंदिर को जाने वाली गली में स्थित दिनेश उर्फ पप्पू शर्मा के मकान में आग लग गई। आग लगने से मकान में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की घटना वीरवार सुबह साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है। मकान की पहली मंजिल पर आग लगने के बाद धुआं निकलने के बाद आग लगने की जानकारी मिली।
सूचना पर उचाना दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची। तेजी से फैलने के चलते आग पर काबू नहीं पा सका तो नरवाना से भी दमकल विभाग की गाड़ी भी पहुंची। दोनों फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस प्रशासन भी आग लगने की जानकारी मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंचा।
मकान मालिक दिनेश के भाई विनोद शर्मा ने बताया कि वीरवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे मकान के कमरे से धुआं उठना शुरू हो गया। आग लगने का कारण बिजली शाॅर्ट सर्किट है। आग की सूचना उसकी बेटी ने दी। आग देखते ही देखते दूसरी मंजिल पर तेजी से फैलने लगी। मकान में धुआं होने के चलते घुटन महसूस होने पर परिवार के सभी सदस्य मकान से बाहर निकल आए। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को देने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची।
विज्ञापन
आग तेजी से फैलने के चलते आग पर काबू पाने के लिए नरवाना से भी गाड़ी पहुंची। आग लगने से मकान में फर्नीचर के साथ-साथ अन्य जो लकड़ी से बनी फिटिंग सहित अन्य सामान था जलकर राख हो गया। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग के कर्मियों द्वारा बड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया जा सका। कमरों के लगी आग को बुझाने के लिए मकान में लगे शीशों को तोड़ा गया।