{"_id":"69e5248f67c396dce102d075","slug":"twtwo-accused-arrested-for-withdrawing-money-by-swapping-debit-cardso-accused-arrested-for-withdrawing-money-by-swapping-debit-cards-jind-news-c-199-1-sroh1006-151922-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: डेबिट कार्ड बदलकर रुपये निकालने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: डेबिट कार्ड बदलकर रुपये निकालने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
19जेएनडी14-पुलिस गिरफ्त में धोखाधड़ी करने के आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। एवीटी स्टाफ ने डेबिट कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को 30 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के औरेया जिला के गोविंदनगर निवासी अंशुल और कानपुर जिला के खोजी रामपुरा निवासी प्रभात के तौर पर हुई है।
जुलाना निवासी वीरेंद्र ने एफआईआर में बताया कि अक्तूबर 2025 में वह शहर के एसबीआई के एटीएम से पैसे निकालने के लिए गया था। वहां अज्ञात व्यक्ति ने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। फिर उनके खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए।
शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
उनके कब्जे से 30 हजार रुपये की राशि और डेबिट कार्ड बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जिला जेल भेज दिया है।