फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two youths fell into the canal along with their bike, one was pulled out, the other is being searched

Jind News: बाइक समेत नहर में गिरे दो युवक, एक को बाहर निकाला, दूसरे की तलाश

Wed, 04 Jun 2025 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Two youths fell into the canal along with their bike, one was pulled out, the other is being searched
04जेएनडी12-नहर में डूबे युवक को चेन बना कर ढूंढते हुए। संवाद
जींद। गर्मी का मौसम शुरू होते ही बच्चे हम उम्र साथियों के साथ नहरों की तरफ नहाने के लिए जा रहे हैं। यह जानलेवा साबित हो रहा है। मंगलवार को भी उचाना क्षेत्र के गांव कुचराना खुर्द का 19 वर्षीय अंकित और काकड़ौद निवासी 23 वर्षीय साहिल मंगलवार दोपहर को काकड़ौद के पास से गुजर रही बरवाला ब्रांच नहर में नहाने के लिए आए हुए थे।
विज्ञापन

नहाने के बाद दोनों वापस घर की तरफ जाने लगे। थोड़ी दूर ही चले थे कि अंकित अपना मोबाइल फोन वहीं पर भूल आया था। इसलिए वापस आने लगे। वापसी में नहर की पटरी के ऊपर से बाइक पर आ रहे थे। तभी अचानक बाइक सड़क पर पड़ी ईंट से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों बाइक समेत नहर में गिर गए।
विज्ञापन

आसपास खेत में काम कर रहे और नहा रहे लोगों ने दोनों को नहर में गिरते देखा तो तुरंत बचाने के लिए कूद पड़े। साहिल को लोगों ने बाहर निकाल लिया, लेकिन अंकित बाहर नहीं निकल पाया। अंकित की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहरों में नहाने से पिछले दो सालों में करीब एक दर्जन से अधिक युवा और बच्चे डूबकर अपनी जान गंवा चुके हैं। वर्ष 2025 की बात की जाए तो अब तक नहर में डूबने के पांच मामले सामने आ चुके हैं। बाकायदा पुलिस और प्रशासन द्वारा नहरों में नहाने पर पाबंदी लगाई गई है। चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और पुलिस समय-समय पर गश्त कर रही है। फिर भी हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
बाक्स
जिले से गुजरती हैं पांच बड़ी नहरें, चेतावनी बोर्ड भी बेअसर
जिले से हांसी ब्रांच नहर, सुंदर ब्रांच नहर, भिवानी नहर, भाखड़ा नहर, सिरसा ब्रांच समेत पांच बड़ी नहरें गुजरती हैं। इन नहरों में 1200 से 1500 क्यूसिक पानी बहता है। नहरों में नहाना व कपड़े धोना गैर कानूनी है। इसका उल्लंघन धारा 188 आईपीसी के तहत एक दंडनीय अपराध है। इस तरह से पाबंदी के लिए नहरों पर कुछ जगहों पर प्रशासन व सिंचाई विभाग की ओर से बोर्ड लगाए गए हैं। इसके बावजूद भी लोग नहीं मान रहे हैं। बच्चे और युवा सरेआम नहरों में छलांग लगाते रहते हैं। बिना तैराकी जानने वाले भी छलांग लगाते हैं, लेकिन वह अधिक पानी होने के चलते बीच में डूब जाते हैं। आज तक प्रशासन व संबंधित विभाग द्वारा नहाने वाले पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
बाक्स
ये हुए हादसे
-पांच जुलाई 2023 को कंडेला निवासी 16 वर्षीय आर्यन की हांसी ब्रांच नहर में डूबने से मौत हो गई थी। वह अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। बर्थडे मनाने के लिए दोस्तों के साथ नहर पर गया था।
-पांच जुलाई 2023 को ही खेड़ा खेमावती राजकीय प्राइमरी स्कूल के जेबीटी टीचर करीब 51 वर्षीय हरिदास की नहर में डूबने से मौत हुई थी।
-26 मार्च 2024 को हांसी ब्रांच नहर में नहाने गए अर्बन एस्टेट निवासी चिराग की डूबने से मौत हो गई।
- 27 मार्च 2025 उझाना के समीप नहर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
- 30 अप्रैल 2025 को नरवाना के गुरथली के समीप नहर में डूबने से सुरजाखेड़ा के युवक सोनू की मौत हो गई थी।
- 13 मई 2025 को उझाना हेड पर भाखड़ा नहर में डूबने से ढाबी टेकसिंह का 15 वर्षीय किशोर बजरंग की मौत हो गई थी।
- 26 मई 2025 गांव करेला के पास सुंदर ब्रांच नहर पर नहाने के लिए गया 11 वर्षीय बच्चा डूब गया था। बच्चा दो बहनों का इकलौता भाई था।
-3 जून को गांव कुचराना खुर्द का 19 वर्षीय अंकित और काकड़ौद निवासी 23 वर्षीय साहिल बरवाला ब्रांच नहर में नहाने के लिए गए थे। साहिल को लोगों ने बाहर निकाल लिया लेकिन अंकित बाहर नही निकल पाया।

वर्जन
नहरों पर पाबंदी बोर्ड लगाकर नहाने के लिए चेताया गया है। इसके साथ ही बेलदारों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह लगातार जांच अभियान चलाते हुए नहर में नहाने वालों को हटवाएं। आमजन को नहर में नहाने के खतरों से जागरूक होना होगा। फिलहाल नहरों पर विभाग बेलदारों व अन्य कर्मचारियों की गश्त बढ़ाई गई है ताकि कोई हादसा न हो।
-राजेश बिश्रोई, एसई, सिंचाई विभाग

04जेएनडी12-नहर में डूबे युवक को चेन बना कर ढूंढते हुए। संवाद

04जेएनडी12-नहर में डूबे युवक को चेन बना कर ढूंढते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed