{"_id":"641081d9edee5e5291023e23","slug":"two-youths-died-after-falling-from-a-train-in-jind-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: चलती ट्रेन से गिरकर दो युवकों की मौत, उम्र करीब 20 से 22 साल, नहीं हो सकी शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुखद: चलती ट्रेन से गिरकर दो युवकों की मौत, उम्र करीब 20 से 22 साल, नहीं हो सकी शिनाख्त
Tue, 14 Mar 2023 07:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 14 Mar 2023 07:46 PM IST
सार
हरियाणा के जींद में चलती ट्रेन से गिरकर दो युवकों की मौत का मामला सामने आया है। किलाजफरगढ़ और लाखनमाजरा स्टेशन के बीच हादसा हुआ है। उनकी शिनाख्त नहीं हुई है। दो दिन में ऐसे ही तीन लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
रेलवे लाइन के पास पड़े युवकों के शव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर जींद में किलाजफरगढ़ और लाखनमाजरा स्टेशन के बीच चलती ट्रेन से गिरने पर दो युवकों की मौत हो गई है। फिलहाल दोनों के शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
घटना मंगलवार करीब 11 से 12 बजे के बीच की है। दोनों किलाफरगढ़ और लाखनमाजरा स्टेशन के बीच पोली गांव के पास ट्रेक पर मृतक हालत में मिले। बताया गया कि यहां से गुजर रही ट्रेन से गिरने से इनकी मौत हुई है। दोनों की उम्र करीब 20 से 22 साल के करीब है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस जांच के दौरान मृतकों के पास ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे उनकी शिनाख्त हो सके। दोनों युवक नीली और सफेद बनियान तथा नीले रंग की पेंट पहने हुए हैं।
विज्ञापन
आशंका जताई जा रही है दोनों युवकों का सीढ़ियों के पास संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन से नीचे जा गिरे। दोनों शवों पर खरोंच के निशान मिले हैं। दो दिनों में ट्रेन से गिरकर तीन यात्रियों की मौत की घटनाएं हो चुकी है, लेकिन तीनों मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
सोमवार को नहर पुल के पास 45 वर्षीय एक यात्री ट्रेन से गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो गई है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया था। मृतक के पास पुलिस को कोई ऐसा कागजात नहीं मिला था, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। मृतक सफेद कुर्ता पायजामा पहने हुए था। बाय हाथ में प्लास्तर चढ़ा हुआ था। मंगलवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शिनाख्त के लिए शवगृह में रखवा दिया था। अब मंगलवार को फिर यात्रियों के ट्रेन से गिरने की दूसरी घटना हो गई।
ट्रेन से दो यात्रियों के गिरने की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। दोनों शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। फिलहाल दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त के लिए प्रयास जारी हैं। शवों का पोस्टमार्टम बुधवार को करवाया जाएगा। -विनोद कुमार, सब इंस्पेक्टर, जीआरपी जींद।