फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two youths cheated of Rs 21.86 lakh in the name of sending it to Australia

Jind News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर दो युवकों से ठगे 21.86 लाख रुपये

Wed, 08 May 2024 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 08 May 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two youths cheated of Rs 21.86 lakh in the name of sending it to Australia
सफीदों। ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर दो युवकों से महिला और पुरुष ने 21 लाख 86 हजार रुपये ठग लिए। रुपये नहीं लौटाने पर जान से मारने की धमकी दी। सदर थाना सफीदों पुलिस ने दोनोें के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मुआना गांव निवासी रणधीर सिंह ने सफीदों पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा प्रद्युमन राणा और अंबाला के गांव मंगलाई निवासी दामाद निखिल राणा विदेश जाना चाहते थे। जुलाई 2023 में उनके जानकार रवि निवासी कैथल ने उसे पंजाब के मोहाली निवासी सुमन और गुरदीप के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि दोनों लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। रवि ने एक अन्य व्यक्ति प्रवीन निवासी गांव ठरी, करनाल से आरोपी सुमन का मोबाइल नंबर लेकर उसे दे दिया। उसने सुमन को कॉल कर संपर्क किया तो उन्होंने अपने ऑफिस मोहाली, पंजाब बुलाया। उनके बेटे तथा दामाद के पासपोर्ट व अन्य कागजात लेकर विदेश भेजने का आश्वासन दिया। विदेश भेजने का 36 लाख रुपये का खर्च बताया। 18 जुलाई 2023 को आरोपियों ने गूगल पे के माध्यम से 36 हजार रुपये एंबेसी फीस खाता में डालने के लिए कहा तो दामाद निखिल राणा ने यह राशि ट्रांसफर कर दी। फिर 18 अगस्त को आरोपियों ने ऑस्ट्रेलिया के लिए एक साल का ट्यूरिस्ट वीजा फोन पर भेजा। इसके बाद 21 अगस्त को आरोपियों ने 50 हजार रुपये गूगल पे के माध्यम से फिर से मंगवाया। 24 अगस्त को एक लाख 50 हजार आरोपियों को नकद दिए। फिर बताया कि एक सितंबर की फ्लाइट है। 31 अगस्त को उन्होंने 18 लाख रुपये की मांग की। जीटी रोड पर शाहबाद में एक ढाबे पर आरोपी गुरदीप ने अपने विश्वास पात्र दो आदमी बुलाए जो पंजाब नंबर की गाड़ी लेकर उसके साथ गांव मुआना आए और उसके घर से 18 लाख रुपये लेकर गए। 31 अगस्त की रात आरोपियों ने टेलीफोन पर सूचना दी कि रात को ही दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच जाना, सुबह की फ्लाइट है। वे रात में ही दिल्ली पहुंच गए। दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरदीप ने एक लाख 50 हजार रुपये उनसे लेकर कहा कि इनके डॉलर बदलवाने हैं। रुपये लेकर गुरदीप ने टर्मिनल नंबर-3 पर भेजकर खुद डॉलर बदलवाने की बात कहकर चला गया। टर्मिनल नंबर-3 पर बताया गया कि वीजा नकली है। उसने गुरदीप से मोबाइल फोन पर संपर्क किया तो उसने थोड़ी देर में पहुंचने के लिए कहा। बार-बार संपर्क करने पर भी गुरदीप वहां नहीं आया और वह उन्हें धोखा देकर वहां से फरार हो गया। फिर वह दोनों घर लौटकर आरोपियों से संपर्क करके अपनी राशि मांगी तो उन्हें धमकी दी कि यदि पैसे मांगने यहां आए तो गोली से उड़ा देंगे। आरोपियों ने उनसे 21 लाख 86 हजार रुपये ठग लिए। जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि मामले में सुमन और गुरमीत के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर रुपये ऐंठने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed