{"_id":"6678884077db9af5440b9288","slug":"two-youths-arrested-with-three-illegal-pistols-jind-news-c-199-1-sroh1006-118927-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: तीन अवैध पिस्तौल के साथ दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: तीन अवैध पिस्तौल के साथ दो युवक गिरफ्तार
Mon, 24 Jun 2024 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 24 Jun 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
जींद। जिला पुलिस ने तीन पिस्तौल और कारतूस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। संबंधित थानों की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
सीआईए स्टाफ सफीदों को शनिवार देर शाम को सूचना मिली कि ढाबे के निकट एक युवक अवैध असलहा के साथ खड़ा है। इस पर पुलिस ने दबिश देकर युवक को पकड़ कर तलाशी ली तो उसके पास से दो पिस्तौल बरामद हुई। युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना के रहने वाले ईनाम के रूप में हुई। शहर थाना सफीदों पुलिस ने ईनाम के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
दूसरे मामले में सीआईए स्टाफ जींद ने सूचना के आधार पर पीर बाबा के निकट से गांव अहिरका निवासी अजय को गिरफ्तार कर उसके पास से एक पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किया है। शहर थाना पुलिस ने अजय के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।