फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   two youth die in road accident

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Sat, 04 Jan 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
two youth die in road accident
सड़क हादसे में मरने वाले अनिल का फाइल फोटो। - फोटो : Jind
शहर में हुए दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में एक युवक कोरियर कंपनी में काम करता था, जबकि दूसरा मजदूरी। सदर थाना पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस ने मृतकों के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन

गांव किनाना निवासी सुनील ने बताया कि उसका छोटा भाई अनिल (25) शहर में एक कोरियर कंपनी में काम करता था। वह रोजाना की तरह सुबह गांव से शहर आता था और शाम को लौट जाता था। शुक्रवार सुबह लगभग आठ बजे उसका भाई अनिल मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर से निकला था। जब वह किनाना से कुछ ही आगे निकला तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसके भाई की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। कार चालक कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। इस दुर्घटना में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जब उसे नागरिक अस्पताल लेकर जा रहे थे उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। अनिल अपने पीछे बेटा- बेटी और पत्नी छोड़ गया। सदर थाना पुलिस ने सुनील की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ गांव दरियावाला निवासी 26 वर्षीय कृष्ण जब सुबह मोटरसाइकिल पर सवार होकर जींद शहर की तरफ आ रहा था तो उसकी मोटरसाइकिल में किसी वाहन चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कृष्ण के भाई अनूप ने बताया कि उसका भाई शहर में मजदूरी करता था। सदर थाना पुलिस ने अनूप की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही वाहन चालकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिजनों को सौंप दिया है।

अस्पताल पहुंचे सड़क हादसे में मरने वाले युवक के परिजन व अन्य।

अस्पताल पहुंचे सड़क हादसे में मरने वाले युवक के परिजन व अन्य।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed