फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two women arrested for snatching chain from woman's neck in Intercity Express

Jind News: इंटरसिटी एक्सप्रेस में महिला के गले से चेन तोड़ी, दो महिलाएं गिरफ्तार

Wed, 09 Sep 2026 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Two women arrested for snatching chain from woman's neck in Intercity Express
जींद। टोहाना से जींद की ओर आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में सोमवार सुबह महिला के गले से 14.2 ग्राम सोने की चेन तोड़ ली। वारदात के बाद यात्रियों ने दो महिलाओं को पकड़ लिया। ट्रेन के नरवाना रेलवे स्टेशन पहुंचने पर दोनों महिलाओं को जीआरपी के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

महिलाओं की पहचान जसविंद्र कौर और परमजीत कौर निवासी इंद्रा कॉलोनी, रामबाग, जिला लुधियाना के रूप में हुई है। उनके कब्जे से चोरी की गई चेन भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

भिवानी जिले के गांव झरवाई निवासी दीपांशु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी मां मायावती के साथ अपनी बहन पूनम की ससुराल समैण गांव आए हुए थे। सोमवार सुबह वह अपनी मां के साथ शकूरबस्ती जाने के लिए टोहाना स्टेशन पहुंचे थे। इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार होते समय दो महिलाओं ने उनकी मां के गले से चेन तोड़ ली। शोर मचाने पर यात्रियों ने दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में एक महिला ने चेन दूसरी महिला को देने की बात कही। दूसरी महिला के पास से चेन बरामद कर ली गई। पुलिस ने दोनों की पहचान जसविंद्र कौर और परमजीत कौर, निवासी इंद्रा कॉलोनी, रामबाग, जिला लुधियाना के रूप में की है। जीआरपी चौकी जाखल ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


वर्जन
महिला की गले से चेन तोड़ने के मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तोड़ी गई सोने की चेन बरामद हुई है। महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -नरेश कुमार, प्रभारी, जीआरपी चौकी जाखल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article