फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two-wheeler riders were made aware of road safety.

Jind News: सड़क सुरक्षा को लेकर दोपहिया चालकों को किया जागरूक

Tue, 30 Dec 2025 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Two-wheeler riders were made aware of road safety.
29जेएनडी09: बाइक चालकों को हेलमेट लगाने को लेकर कहते हुए भीम सिंह। स्रोत प्रशासन। - फोटो : एमएलसी विजय अटल स्मृति सम्मेलन को संबोधित करते हुए। स्रोतः भाजपा
नरवाना। क्षेत्र में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने से सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो जाती है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। पुलिस सड़क सुरक्षा अभियान के तहत वाहन दोपहिया चालकों को जागरूक कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह टोहाना रोड पर हेड कांस्टेबल भीम सिंह ने दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से कोहरे के दौरान सावधानी बरतने की हिदायत दी। बिना हेलमेट बाइक चला रहे दो युवकों को रोककर उन्हें हेलमेट पहनने के बारे में समझाया।
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल भीम सिंह ने युवाओं को बताया कि कोहरे के मौसम में सड़क पर फिसलन और सामने से आने वाले वाहनों की दृश्यता कम हो जाती है। ऐसे में हेलमेट जरूर पहनें। उन्होंने कहा कि जान बेहद कीमती होती है। यदि कोई व्यक्ति अपने लिए नहीं तो कम से कम अपने परिवार के बारे में सोचकर ही सही हेलमेट जरूर पहनें। थोड़ी सी लापरवाही पूरे परिवार पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने वाहन चालकों को यह भी सलाह दी कि कोहरे के समय वाहन धीमी गति से चलाएं और सड़क पर बनी सफेद पट्टियों का सहारा लें, ताकि दिशा का सही अनुमान बना रहे। साथ ही अनावश्यक ओवरटेकिंग से बचने और लाइट जलाकर चलने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed