{"_id":"6a592b8233e8bfa05a025f38","slug":"two-tons-of-flowers-adorn-hydrogen-train-engine-and-coaches-jind-news-c-199-1-sroh1006-156838-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दो टन फूलों से महकी हाइड्रोजन ट्रेन इंजन से डिब्बों तक की सजावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दो टन फूलों से महकी हाइड्रोजन ट्रेन इंजन से डिब्बों तक की सजावट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। भारत की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन के ऐतिहासिक शुभारंभ से पहले उसे आकर्षक ढंग से सजाया गया है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद रेलवे स्टेशन से इस अत्याधुनिक ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। इसको यादगार बनाने के लिए ट्रेन को करीब दो टन ताजे फूलों से सजाया गया है।
सजावट के लिए दिल्ली और उत्तर प्रदेश से विशेष किस्मों के फूल मंगवाए गए हैं। इनमें गेंदा, गुलाब, ऑर्किड और अन्य रंग-बिरंगे सजावटी फूल शामिल हैं। ट्रेन के इंजन से लेकर सभी डिब्बों तक फूलों की आकर्षक सजावट की गई है।
दरवाजों, खिड़कियों और सामने के हिस्से को भी विशेष फूलों की मालाओं और डिजाइन से सजाया गया है, जिससे ट्रेन का स्वरूप दुल्हन जैसा नजर आ रहा है। उद्घाटन समारोह को भव्य बनाने के लिए स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म को भी रंग-बिरंगे फूलों और सजावटी सामग्री से संवारा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होने वाला यह उद्घाटन भारतीय रेलवे के लिए ऐतिहासिक क्षण माना जा रहा है।
विज्ञापन
आज चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, प्रशिक्षणरत लोको पायलट पहुंचेंगे : हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए आज गाजियाबाद और तुगलकाबाद से दो स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों से प्रशिक्षणरत लोको पायलटों को जींद लाया जाएगा। गाजियाबाद से चलने वाली ट्रेन में 13 रैक होंगे और यह सुबह 7:20 बजे जींद पहुंचेगी। जबकि तुगलकाबाद से 14 रैक वाली ट्रेन सुबह 7:15 बजे पहुंचेगी। कार्यक्रम के बाद गाजियाबाद जाने वाली ट्रेन दोपहर 2 बजे और तुगलकाबाद जाने वाली ट्रेन दोपहर 1:30 बजे जींद से रवाना होकर शाम छह बजे अपने-अपने गंतव्य पर पहुंचेगी।