{"_id":"6410caf9581eb0820b0127f4","slug":"two-students-died-after-being-hit-by-a-train-under-suspicious-circumstances-jind-news-c-17-1-93675-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: संदिग्ध परिस्थितियों में रेलगाड़ी की चपेट में आकर दो छात्रों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: संदिग्ध परिस्थितियों में रेलगाड़ी की चपेट में आकर दो छात्रों की मौत
Wed, 15 Mar 2023 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 15 Mar 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
जींद। दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर गांव किलाजफरगढ़ और लाखनमाजरा स्टेशन के बीच में संदिग्ध परिस्थितियों में रेलगाड़ी की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। मृतकों की पहचान किलाजफरगढ़ गांव निवासी बजरंग (17) और अंकित (16) के रूप में हुई है।
मंगलवार दोपहर को किलाजफरगढ़ और लाखनमाजरा स्टेशन के बीच पोली गांव के पास रेलवे लाइन के निकट दो युवक मरे पाए गए। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। रेलवे पुलिस को जांच के दौरान मृतकों के पास ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे उनकी शिनाख्त हो सके। दोनों युवकों ने नीली और सफेद बनियान तथा नीले रंग की पैंट पहनी हुई थी। रेलवे पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। देर शाम को मृतकों की पहचान गांव किलाजफरगढ़ निवासी बजरंग (17) और अंकित (16) के रूप में हुई। बजरंग आईटीआई जुलाना में पढ़ता था जबकि अंकित दसवीं कक्षा का छात्र था। घटना की सूचना मिलने पर परिजन तथा अन्य ग्रामीण भी मौके पहुंचे। परिजनों का कहना था कि दोनों घूमने की बात कह कर घर से गए थे।
रेलवे थाना के सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि रेलवे लाइन के निकट दो युवकों के शव मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। देर शाम को दोनों मृतकों के शवों की पहचान हो गई है। बजरंग आईटीआई का छात्र था और अंकित दसवीं कक्षा में पढ़ता था। दोनों शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। पोस्टमार्टम बुधवार को होगा।