फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two smugglers arrested with 7.14 kg of opium

7.14 किलोग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 21 Dec 2020 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with 7.14 kg of opium
अफीम के साथ गिरफ्तार किए तस्कर। - फोटो : Jind
डिटेक्टिव स्टाफ ने रविवार की रात में किनाना के पास से एक गाड़ी में सवार दो लोगों को 7.146 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी यह अफीम झारखंड से लेकर आए थे। पुलिस द्वारा सोमवार को जींद के गांधी नगर निवासी सतीश और टोहाना के बलविंद्र को अदालत में पेश किया गया, जहां से सतीश को एक दिन और बलविंद्र को छह दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

डिटेक्टिव टीम इंचार्ज समरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक कार में सवार होकर दो युवक बड़ी मात्रा में अफीम लेकर आ रहे हैं। इनमें एक जींद के गांधी नगर का रहने वाला सतीश है तो दूसरा टोहाना निवासी बलविंद्र है। पुलिस ने सूचना के आधार पर किनाना के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने गाड़ी भगाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर सतीश के पास से 2.56 किलोग्राम और टोहाना निवासी बलविंद्र के पास से 5.90 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। उन्होंने बताया कि बाजार में इस अफीम की कीमत 45 लाख रुपये के लगभग आंकी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ उनकी कार को जब्त कर लिया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया, जहां से सतीश को एक दिन और बलविंद्र को छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ करेगी की झारखंड में किसके पास से अफीम लाए थे और कहां पर इसको सप्लाई करना था।
विज्ञापन

कई राज्यों की पुलिस से बचकर पहुंचे थे आरोपी
दोनों आरोपी 19 दिसंबर को झारखंड से गाड़ी में अफीम लेकर चले थे। इस दौरान रास्ते में कई पुलिस नाकों को पार किया, लेकिन किसी भी जिले व प्रदेश की पुलिस इन्हें नहीं पकड़ पाई। लेकिन जींद पहुंचने पर इन्हें पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मादक पदार्थ की तस्करी करते हैं दोनों आरोपी
जींद निवासी सतीश जिले में नशा तस्करी का कारोबार करता है। उसे जींद तथा आसपास के क्षेत्र में अफीम को सप्लाई करना था। इसके अलावा टोहाना निवासी बलविंद्र पर टोहाना में पहले भी नशा तस्करी के मामला दर्ज हैं। बलविंद्र टोहाना समेत आसपास के क्षेत्र में अफीम सप्लाई करने का काम करता है।

पहले भी पुलिस ने इस वर्ष में पकड़ी है 3.362 किलोग्राम अफीम
जिला पुलिस की नशा तस्करों पर पैनी नजर है, जिसकी वजह से पहले भी कई आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 3.362 किलोग्राम अफीम बरामद की गई थी। अब फिर से 7.146 किलोग्राम अफीम पकड़ी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed