फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two Pregnant Women Die While Admitted for Delivery at Civil Hospital

Jind News: नागरिक अस्पताल में प्रसव के लिए आईं दो गर्भवतियों की मौत

Fri, 08 May 2026 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Two Pregnant Women Die While Admitted for Delivery at Civil Hospital
जींद। नागरिक अस्पताल में शुक्रवार सुबह प्रसव के लिए आईं गर्भवतियों की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों आठ-आठ माह की गर्भवती थीं। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों को हाई ब्लड प्रेशर की गंभीर शिकायत थी। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन

बख्शी मोहल्ला निवासी असीमा (35) और श्याम नगर निवासी पूजा (30) को परिजन प्रसव के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे थे। दाखिले के बाद दोनों का इलाज शुरू किया गया। कुछ समय बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने परिजनों को दोनों गर्भवतियों की मौत की सूचना दी।
विज्ञापन

घटना के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल के शव गृह में रखवाया। असीमा के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं पूजा के मायका पक्ष के लोग हनुमानगढ़ से जींद पहुंच रहे हैं। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल अस्पताल में एक साथ दो गर्भवतियों की मौत ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका गर्भवतियों के बिसरे को जांच के लिए लैबोरेट्री भेजा गया है। वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि गर्भवतियों को बचाने का भरपूर प्रयास किया गया।

महिलाओं को बचाने के किए प्रयास
महिला रोग विशेषज्ञ डाॅ. राशि ने बताया कि उस समय डाॅ. वंदना और डॉ. पूजा ड्यूटी पर मौजूद थीं। दोनों मरीजों का ब्लड प्रेशर काफी अधिक था और नियंत्रित नहीं हो सका। परिजनों के अनुसार, पूजा को दौरे भी आए थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों मृतक गर्भवतियों के बिसरे जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
वर्जन
दोनों गर्भवतियों को पहले अन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जब उनकी तबीयत बिगड़ी तो परिजनों ने दोनों गर्भवतियों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। महिला रोग विशेषज्ञों से बातचीत करके मौत के कारणों का पता किया है। गर्भवतियों को हाई ब्लड प्रेशर था। गायनी वार्ड में 24 घंटे चिकित्सक मौजूद रहती है। -डॉ. रघुवीर पूनिया, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल जींद

वर्जन
दो गर्भवतियों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतका असीमा के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पूजा के मायका पक्ष के लोगों का इंतजार किया जा रहा है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं। -मुकेश, जांच अधिकारी, सिविल लाइन थाना जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article