फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two policemen arrested for embezzling Rs 23 lakh from the storehouse

Jind News: मालखाने से 23 लाख हड़पने के दो आरोपी पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Sat, 29 Nov 2025 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two policemen arrested for embezzling Rs 23 lakh from the storehouse
जींद। सदर थाने के मालखाने से 23 लाख की राशि व जेवरात हड़पने के आरोपी दो बर्खास्त पुलिस कर्मियों हवलदार जोगेंद्र और सिपाही मजीद को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर साढ़े 9 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। दोनों को अदालत में पेश किया। यहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

डीएसपी संदीप कुमार ने 19 सितंबर को सदर थाने के मालखाना में रखे माल मुकदमों को निरीक्षण किया था। इसमें 23 लाख रुपये की नकदी व जेवरात में से दो सोने की अंगूठी गायब मिली थी। इस मामले में मालखाने के इंचार्ज हवलदार जोगेंद्र व सिपाही मजीद से जवाब मांगा गया लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि मालखाने से 20 मई 2022 से 18 जून 2025 तक 56 मामलों की ज्वेलरी और रकम गायब मिली। इस मामले में पुलिस ने हवलदार जोगेंद्र व सिपाही मजीद के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन की एफआईआर दर्ज की थी। एसपी ने जांच में दोषी पाए जाने पर दोनों को बर्खास्त कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी जोगेंद्र की निशानदेही पर 9 लाख रुपये और मजीद की निशानदेही पर 50 हजार रुपये की रिकवरी की है।
वर्जन-
-दोनों पुलिसकर्मियों को पहले ही निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज थी। अब उनकी सेवाएं भी खत्म कर दी गई हैं। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, यहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
-कुलदीप सिंह, एसपी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article