फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two people died from Corona, number reached 28

कोरोना से दो लोगों की मौत, 28 पहुंची संख्या

Wed, 23 Sep 2020 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Two people died from Corona, number reached 28
जिले में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को जिले में दो ओर लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 28 तक पहुंच गई है। वहीं बुधवार को 48 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टी हुई। इसके साथ ही कुल 1794 लोगों में कोरोना संक्रमण हो चुका है।
विज्ञापन

बुधवार को नरवाना क्षेत्र के दो कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक 55 वर्षीय व्यक्ति पिछले दिनों संक्रमित हुआ था। गुरुग्राम में उसका इलाज करवाया जा रहा था। वहीं पर उसकी मौत हो गई। दूसरी बुजुर्ग महिला को हिसार के निजी अस्पताल ले जाया गया था। महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसकी बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं हालांकि दो पॉजिटिव व्यक्तियों की रिपोर्ट मौत के बाद निगेटिव रही है। 1282 लोग पॉजिटिव से निगेटिव हो चुके हैं। फिलहाल जिले में 452 एक्टिव केस हैं। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह के अनुसार बुधवार को दो लोगों की मौत हुई है और 48 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed