{"_id":"6596fe125f7ecf4d520793d3","slug":"two-parties-clash-over-possession-of-land-case-registered-against-27-people-jind-news-c-199-1-jnd1001-11218-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष भिड़े, 27 लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष भिड़े, 27 लोगों पर केस दर्ज
Fri, 05 Jan 2024 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 05 Jan 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
अलेवा। दिल्लूवाला गांव में जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसमें दोनो पक्षों के कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने 27 लोगों को नामजद कर 10 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
आंबेडकर भवन के साथ की खाली पड़ी जमीन पर कब्जे को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद हो गया। इसमें दोनों पक्षों के कई लोगों को चोटें आई है। विवाद की सूचना मिलने के बाद अलेवा थाना प्रभारी राजेश कुमार व डीएसपी जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। डीएसपी जितेंद्र ने तीन जनवरी को मौके का मुआयना करने के बाद पीड़ित पक्ष को मामले में कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
दिल्लूवाला गांव निवासी धर्मबीर ने अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव में अनुसूचित जाति के लोगों की पंचायती जमीन है। इस जमीन के कुछ हिस्से में समाज के लोगों द्वारा आंबेडकर भवन बनवाया हुआ है। इसके साथ लगती कुछ खाली जमीन पर गांव के ही नेकी व बदलू का परिवार कब्जा करना चाहता है। इसकी शिकायत परिवार के लोगों द्वारा एसडीएम व बीडीपीओ अलेवा को भी दी हुई है। रंजिश को लेकर दो जनवरी को लगभग तीन बजे तरसेम, हरसेम, बदलू, अमित, विकास, कुलदीप, विक्रम, दशरथ, सुखविंद्र, रूसीदेव, सुमित, राहुल, समुंद्र, पवन, सावन, सौरभ, सतीश, दशरथ सिंह, मोंटी, सता, शोरु, सुमित, रोहित, बलराज, हरीश, इंतवारी व जस्सी ने दस अन्य लोगों के साथ घर में घुसकर मारपीट करने, तोड़फोड करते हुए लाठी व डंडो से परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। हमले में धर्मपाल, शेखर, राजो व काफी समेत कई लोग घायल हो गए है। अलेवा थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटना के मामले का मुआयना करने के बाद घायल व्यक्ति की शिकायत पर 27 लोगों को नामजद कर दस अन्य के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने, तोड़फोड़ करने, जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।