फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two machines for Aadhaar update, one picked up by department without information

Jind News: आधार अपडेट के लिए दो मशीनें, एक बिना सूचना विभाग ने उठाई

Wed, 06 Dec 2023 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 06 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Two machines for Aadhaar update, one picked up by department without information
05जेएनडी07 : नागरिक अस्पताल में बने आधार सेंटर पर लगी लोगों की लंबी लाइन। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल में बने आधार कार्ड सेंटर पर आधार कार्ड अपडेट करवाना या फिर त्रुटियों को ठीक करवाना जी का जंजाल बना हुआ है। लोगों की भीड़ को देखते हुए यहां दो मशीनें लगाई थी, जिन पर आधार कार्ड अपडेट व गलतियों को ठीक करने का काम किया जाता था लेकिन एक मशीन को बिना किसी सूचना के उठा लिया गया। इसकी जानकारी आधार मुख्यालय तक को नहीं दी गई। अब एक मशीन पर आधार कार्ड अपडेट का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में ठंड के बीच लोगों को यहां भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिन लोगों ने पिछले आठ या दस साल में अपने आधार कार्ड को एक बार भी अपडेट नहीं कराया है, ऐसे लोगों को अपना आधार कार्ड अपडेट कराना अनिवार्य किया गया है। ऐसे में हर दिन काफी संख्या में लोग अपने आधार कार्ड को अपडेट करवाने के लिए जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचते हैं। सुबह आठ बजे ही लोग यहां लंबी-लंबी लाइनों में खड़े हो जाते हैं और फिर अपनी बारी का इंतजार करते हैं। एक आधार को अपडेट करने या फिर त्रुटियों को ठीक करने में पांच से सात मिनट का समय लग जाता है और हर दिन यहां 200 के करीब लोग आते हैं। कभी सर्वर की प्रॉब्लम तो कभी उंगलियों या अंगूठे का मिलान नहीं होने पर इस में और भी ज्यादा समय लग जाता है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि जो पंक्ति में 150वें नंबर पर खड़ा है, उसका नंबर कब आएगा। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों को उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

आधार मुख्यालय के तहत 26 मशीनें कर रही काम
जिले में कुल 21 मशीनें आधार मुख्यालय के तहत काम कर रही है। तीन डब्ल्यूसीडी विभाग के तहत, दो सरकारी स्कूलों के तहत काम कर रही हैं। इसके अलावा पोस्ट ऑफिस व बैंक भी आधार अपडेट का काम करते हैं। वहीं सभी खंडों, ब्लॉक स्तर पर भी आधार अपडेट सेंटर खोले गए हैं, लेकिन सबसे ज्यादा लोग नागरिक अस्पताल में ही पहुंचते हैं। जिसके चलते यहां दो या दो से अधिक मशीनें रखवाए जाने की मांग उठने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जींद में इन स्थानों पर होता है आधार अपडेट
1. नागरिक अस्पताल जींद।
2. बीडीपीओ कार्यालय जींद ।
3. रुपया चौक के निकट।
4. पिशोरी लाल धर्मशाला के सामने।
5. पुराने नगर परिषद कार्यालय के निकट।
6. बागवानी विभाग कार्यालय में।
नागरिक अस्पताल से एक मशीन को श्रम विभाग ने उठा लिया गया है। काफी समय से दोबारा से मशीन को नहीं लगाया गया है। इसके साथ ही कुछ मशीनें विकास यात्रा के साथ भी लगाई हुई हैं। प्रयास है कि आधार कार्ड अपडेशन में आमजन को किसी तरह की कोई परेशानी न आए। मशीनों को बढ़ाए जाने के लिए अधिकारियों को बोला गया है।
--विशाल, जिला प्रबंधक सीएससी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed