{"_id":"631e115fc0b09412af247853","slug":"two-killed-in-a-collision-between-two-bikes-in-jind-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident in Jind: दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत, तीन घायल, नील गाय आगे आने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident in Jind: दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत, तीन घायल, नील गाय आगे आने से हुआ हादसा
Sun, 11 Sep 2022 10:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 11 Sep 2022 10:18 PM IST
सार
जींद के बधाना-छात्तर लिंक मार्ग पर नील गाय आगे आने से हादसा हुआ है। मृतकों की पहचान बधाना निवासी संजय और नगूरां निवासी करतार के रूप में हुई है। जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हरियाणा के जींद में बधाना-छात्तर लिंक मार्ग पर शनिवार देर शाम नील गाय आगे आने से दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में नगूरां और बंधाना गांव के दो लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य घायल हो गए। अलेवा थाना पुलिस ने घटना का मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
बधाना निवासी घायल गुरनाम ने बताया कि शनिवार शाम को वह गांव के ही संजय, रविंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर किसी कार्य को लेकर गांव से छातर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में सामने नील गाय आने से उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Sidhu Moosewala: शूटर दीपक मुंडी बचपन से रह रहा मामा के पास, गांव में नहीं था आना-जाना
विज्ञापन
इसके बाद सामने से बाइक पर आ रहे नगूरां निवासी करतार और सतबीर की बाइक के साथ टक्कर हो गई। दोनों बाइक की भिड़ंत में बधाना निवासी 32 वर्षीय संजय और नगूरां निवासी 52 वर्षीय करतार की मौत हो गई। इसके अलावा दोनों बाइक पर सवार अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायल व्यक्ति के बयान दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। -बीरबल सिंह, थाना प्रभारी, अलेवा