फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two families clashed in electoral rivalry, ten people injured

पंचायती चुनाव रंजिश में दो परिवार में झगड़ा, दस लोग घायल

Sat, 05 Nov 2022 10:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Two families clashed in electoral rivalry, ten people injured
जींद। उचाना थाना क्षेत्र के गांव कहसून में पंचायत चुनाव रंजिश में दो परिवार भिड़ गए। झगड़े में दोनों परिवार के दस से ज्यादा लोग घायल हो गए। उचाना थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के 24 लोगों के खिलाफ हमला करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

कहसून गांव निवासी सुरेश ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन नवंबर शाम को वह खाना खाकर अपने घर पर बैठा था। इसी दौरान उसे शोर शराबा सुना तो उसने बाहर आकर देखा तो उसके चाचा के लड़के विनोद, बलवान, भतीजा ईशु, उसके बड़े भाई रमेश को जयकिशन, हरिकिशन, सतीश, नरेश, सतबीर, आशीष, अंकित, राजेश, जोनी, राहुल और अन्य घेरे हुए थे। उन्होंने लाठी-डंडों तथा हथियारों से उनके ऊपर हमला कर दिया। जब वह छुड़ाने गया तो हमलावरों ने उस पर भी हमला कर दिया। उसके बाद वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उन पर पंचायत चुनाव की रंजिश में हमला किया गया है। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई राजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने जयकिशन, हरिकिशन, सतीश, नरेश, सतबीर, आशीष, अंकित, राजेश, जोनी, राहुल और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
दूसरे पक्ष के 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
कहसून के जयकिशन ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन नवंबर रात को घर पर सो रहा था कि बाहर झगड़े का शोर सुनाई दिया। वह बाहर आया तो रमेश और बलवान उनके परिवार वालों को गाली-गलौज कर रहे थे। उसके परिवार के राहुल, सतीश, नरेश, हरिओम, जोनी, धोलु उर्फ राजेश, दिनेश, आशीष बाहर आए और उक्त लोगों से गाली-गलौज का कारण पूछने लगे। तभी वहां सुरेश, विनोद उर्फ कालू, सोनू, रामकुमार, इशु, राममेहर, दीपक, अंकित उर्फ संटी, राजू, देबड़ा लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे। उन्होंने आते ही उनके परिवार वालों पर हमला कर दिया। इससे उनके परिवार के कई लोग चोटिल हो गए।

जांच अधिकारी एएसआई नीर कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में रमेश, बलवान, सुरेश उर्फ बल्लू, विनोद उर्फ कालू, सोनू, रामकुमार, ईशु, राममेहर, दीपक, अंकित उर्फ संटी, बलराज, राजू और देबड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed