फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two factions of khaps who strengthened brotherhood

Jind: भाईचार मजूबत करने वाली खापों के ही गुट, खाप चौधरी दिखा रहे अपनी अलग-अलग ताकत

Wed, 05 Oct 2022 01:22 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 05 Oct 2022 01:22 AM IST
सार

एक गुट ने खापों की महापंचायत मंगलवार को करके अपनी ताकत दिखाई है। अब आठ अक्तूबर को दूसरा गुट अपनी ताकत दिखाएगा।

विज्ञापन
Two factions of khaps who strengthened brotherhood
खापों की महापंचायत में भाग लेते विभिन्न खापों से आए लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वैसे तो खाप पंचायतें आपसी भाईचारा मजबूत करने के लिए होती हैं लेकिन जींद में खाप चौधरी अपनी ताकत दिखाने में लगे हुए हैं। एक गुट ने खापों की महापंचायत मंगलवार को करके अपनी ताकत दिखाई, अब दूसरा गुट आठ अक्तूबर को जींद की ही जाट धर्मशाला में महापंचायत करने जा रहा है। 

विज्ञापन


जींद में जब भी खापों की महापंचायत होती है तो एक का नेतृत्व सर्वजातीय सर्वखाप के राष्ट्रीय संयोजक टेकराम कंडेला करते हैं जबकि दूसरे गुट का नेतृत्व सर्वजातीय सर्वखाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता सूबे सिंह समैण । हालांकि पांच वर्ष पहले सूबे सिंह समैण को फतेहाबाद के कन्हड़ी में हुई महापंचायत में राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से हटाने का ऐलान किया था लेकिन अभी भी वह अपने आपको प्रवक्ता बता रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Haryana: हिंदू विवाह अधिनियम में संशोधन की मांग को लेकर खापों ने भरी हुंकार, 20 सदस्यों की कमेटी बनाई
विज्ञापन
विज्ञापन


खापों का कोई रजिस्टर्ड इतिहास नहीं होता। इसलिए एक बार प्रधान या अन्य कोई पद मिलने के बाद इनको हटाने के बाद भी यह लोग अपने आपको इसी पद पर बताते हैं। इसी प्रकार टेकराम कंडेला भी राष्ट्रीय संयोजक के पद पर जमे हुए हैं। टेकराम कंडेला गुट ने हिंदू विवाह अधिनियम में संशोधन को लेकर प्रस्ताव पास करवाए हैं, जबकि आठ अक्तूबर को सूबे सिंह समैण गुट छेड़छाड़, दुष्कर्म, दहेज हत्या, एससी/एसटी के झूठे मुकदमों को दर्ज करवाने के लिए प्रस्ताव पारित कराने की बात कह रहे हैं।

सूबे सिंह समैण का कहना है कि काफी लोग झूठे मुकदमे दर्ज करवा देते हैं। यदि कोई सच्चा मामला है तो उसे दर्ज करवाया जाना चाहिए। वह भी एक गांव तथा एक गोत्र में शादी का विरोध करेंगे। सूबे सिंह समैण का कहना है कि टेकराम कंडेला ने जो महापंचायत की है, उसमें किसी भी खाप या तपा के प्रधान ने भाग नहीं लिया। वहीं टेकराम कंडेला का दावा कि मंगलवार को हुई महापंचायत में 150 खापों व तपों के प्रधानों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed