{"_id":"66394b2acc7b3a6478055d56","slug":"two-employees-found-without-uniform-during-inspection-orders-to-deduct-salary-jind-news-c-199-1-sroh1007-116678-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: निरीक्षण में बिन वर्दी मिले दो कर्मचारी, सैलरी काटने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: निरीक्षण में बिन वर्दी मिले दो कर्मचारी, सैलरी काटने के आदेश
Tue, 07 May 2024 02:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 07 May 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल उचाना का निरीक्षण करते डॉ. रमेश पांचाल। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रमेश पांचाल ने सोमवार को नागरिक अस्पताल उचाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में सफाई ठीक नहीं मिली। इसके अलावा दो कर्मचारी वर्दी में नहीं मिले। दोनों की दो दिन की सैलरी काटने के आदेश दिए हैं । इसके बाद उन्होंने पीएचसी डूमरखां कलां का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के बाद उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ बैठक की और अस्पताल में आने वाले मरीजों व तीमारदारों से प्रेमपूर्वक व्यवहार करने के आदेश दिए। डाॅ. पांचाल ने स्पष्ट किया कि रात्रि ड्यूटी में कर्मचारी अलर्ट रहें। प्रसूति केसों को अनावश्यक रेफर न करें। रेफर करने से पहले संबंधित स्टाफ नर्स व चिकित्सा अधिकारी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी से राय जरूर लें। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी कर्मचारी वर्दी में नहीं आता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर प्रवर चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सुशील गर्ग, डाॅ. राजेश मित्तल, डाॅ. चंद्रमणी, डाॅ. योगेश, शकुंतला कुमारी, शकुंतला देवी, सुनीता, राज सिंह व अन्य मौजूद रहे।
बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने के आदेश
डाॅ. रमेश पांचाल ने राष्ट्रीय कार्यक्रमों जैसे परिवार नियोजन, टीकाकरण, एनसीडी, माता व शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, आयुष्मान भारत, चिरायु योजना, बीसीजी टीकाकरण, एनीमिया मुक्त भारत, गैर संचारी रोग व अन्य कार्यक्रमों पर जानकारी देते हुए कहा कि जो लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं, उनको समय पर प्राप्त करने का प्रयास करें। सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी बायोमीट्रिक व मैनुअल हाजिरी समय पर लगाएं। ड्यूटी के दौरान यदि फील्ड में या अन्य किसी कार्यालय के काम से बाहर जाना है तो रजिस्टर में इसका विवरण जरूर लिखें।