{"_id":"6691b94a42c37326d00adf14","slug":"two-drug-smugglers-caught-with-898-kg-of-doda-and-poppy-seeds-jind-news-c-199-1-sroh1006-119869-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 898 किलो डोडा व चूरापोस्त के साथ दो नशा तस्कर काबू ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 898 किलो डोडा व चूरापोस्त के साथ दो नशा तस्कर काबू ज
Sat, 13 Jul 2024 04:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 13 Jul 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
12जेएनडी14-पुलिस गिरफ्त में नशा तस्कर और जानकारी देते डीएसपी रोहताश ढुल। संवाद
जींद। सीआईए स्टाफ सफीदों ने निर्जन गांव के पास बने एक मकान से नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए करीब नौ क्विंटल चूरापोस्त और डोडापोस्त बरामद कर दो नशा तस्करों को काबू किया है।
पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान पंजाब के जिला संगरूर निवासी सुंदरपाल उर्फ सिंदर और बड़रूखा निवासी रिंकू सिंह के तौर पर हुई है। चूरा और डोडा पोस्त छत्तीसगढ़ से करीब 30 लाख रुपये में खरीदकर लाए थे और अलग-अलग स्थानों पर 37 से 40 लाख रुपये में बेचा जाना था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
शुक्रवार को डीएसपी रोहताश ढुल ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि वीरवार देर शाम सीआईए सफीदों की टीम अपराधों की रोकथाम के लिए नजदीक बाईपास फ्लाई ओवर कैथल रोड पर मौजूद थी। इस दौरान ईंचार्ज एएसआई कमल को सूचना मिली कि पंजाब के जिला संगरूर निवासी सुंदरपाल उर्फ सिंदर और बड़रूखा निवासी रिंकू सिंह चूरापोस्त बेचने का काम करते है, जिन्होंने सफीदों रोड पर निर्जन गांव के पास भारी मात्रा में चूरापोस्त लाकर मकान में छिपाकर रखा है। वे दोनों आसपास और पंजाब क्षेत्र में चूरापोस्त की सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन
इस सूचना पर टीम ने डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर सुरेश के मकान की तलाशी ली। इस दौरान मकान में प्लास्टिक के आठ कट्टे रखे मिले, जिनको खोलकर चेक किया तो सात कट्टों में डोडा पोस्त और एक कट्टे में चूरापोस्त बरामद हुआ। दूसरे कमरे से 60 कट्टों में चूरापोस्त बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 898 किलोग्राम मिला।