फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two drug smugglers and a teenager caught with 10 kg ganja

Jind News: 10 किलो गांजे के साथ दो नशा तस्कर व एक किशोर काबू

Tue, 19 Nov 2024 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Two drug smugglers and a teenager caught with 10 kg ganja
19जेएनडी01: पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए दो आरोपी। पुलिस प्रशासन
फोटो 19जेएनडी01
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जींद। सीआईए नरवाना की टीम ने सफीदों रोड पर पुल के पास से दो युवकों व एक किशोर को दस किलोग्राम गांजे के साथ काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अपराही मोहल्ला निवासी सौरव व असलम के रूप में हुई। इस मामले में एक किशोर की भी संलिप्तता मिली है।


सीआईए स्टाफ नरवाना इंचार्ज सुखदेव सिंह ने बताया कि उनकी टीम सफीदों रोड पर अपराधों की रोकथाम के लिए मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि तीन लड़के गांजा बेचने का काम करते हैं। वह अपनी बाइक पर गांजा बेचने के लिए सफीदों रोड पर पुल के पास आने वाले हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर दबिश दी तो एक बाइक पर तीन संदिग्ध युवक मिले। इनकी बाइक को रुकवाकर राजपत्रित अधिकारी राकेश डागर की मौजुदगी में तलाशी ली तो उसके कब्जे से गांजा बरामद हुआ। इसका वजन दस किलोग्राम हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed