Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two digital X-ray machines will be installed at the civil hospital, providing improved facilities.

Jind News: नागरिक अस्पताल में दो डिजिटल एक्स-रे मशीन होंगी स्थापित, मिलेगी बेहतर सुविधा

Tue, 13 Jan 2026 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Two digital X-ray machines will be installed at the civil hospital, providing improved facilities.
12जेएनडी32: डॉ. सुमन कोहली।
जींद। नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को जल्द ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने जा रही हैं। अस्पताल में दो आधुनिक डिजिटल एक्सरे मशीनें स्थापित की जाएंगी। इससे मरीजों को लंबे इंतजार और पुरानी तकनीक से होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अब तक अस्पताल में पुरानी एक्स-रे मशीनों से ही काम चलाया जा रहा था जो तकनीकी रूप से कमजोर होने के साथ-साथ बार-बार खराब भी हो जाती थीं। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन औसतन करीब 200 मरीजों के एक्स-रे किए जाते हैं। ऐसे में पुरानी मशीनों के कारण न केवल मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती थी बल्कि डॉक्टरों को भी जांच रिपोर्ट समय पर नहीं मिल पाती थी।
विज्ञापन

स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब अस्पताल में चल रहे जीर्णोद्वार कार्य के चलते पिछले लगभग दो माह से एक्सरे की पुरानी मशीन बंद पड़ी थी। इससे मरीजों को निजी लैब या अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा था, जिससे समय और पैसा दोनों अधिक खर्च हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब अस्पताल के एक्स-रे रुम में जीर्णोद्धार का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और इसके साथ ही नई डिजिटल एक्स-रे मशीनों की स्थापना की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। डिजिटल तकनीक से लैस यह मशीनें न केवल जांच को तेज बनाएंगी बल्कि रिपोर्ट की गुणवत्ता में भी बड़ा सुधार करेंगी।
डिजिटल एक्स-रे मशीनें पर्यावरण के अनुकूल भी हैं। क्योंकि इनमें फिल्म और केमिकल का उपयोग नहीं होता, जिससे अस्पताल में गंदगी और प्रदूषण कम होगा। मशीन के संचालन में कम स्टाफ की आवश्यकता होगी जिससे कार्यप्रणाली और अधिक सुचारू बन सकेगी।
डिजिटल एक्स-रे मशीन से क्या होंगे लाभ
डिजिटल एक्स-रे मशीन का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसमें कम समय में साफ और स्पष्ट इमेज मिलती है। इससे डॉक्टर मरीज की बीमारी का सही और सटीक आकलन कर पाते हैं। पारंपरिक एक्स-रे की तुलना में डिजिटल एक्सरे में रेडिएशन का प्रभाव भी कम होता है, जो मरीजों के स्वास्थ्य के लिहाज से अधिक सुरक्षित है। इसके अलावा डिजिटल एक्स-रे रिपोर्ट को कंप्यूटर और नेटवर्क के माध्यम से तुरंत डॉक्टरों तक पहुंचाया जा सकता है। इससे इलाज में देरी नहीं होती। जरूरत पड़ने पर इन रिपोर्ट्स को भविष्य के लिए सुरक्षित भी रखा जा सकता है। इससे मरीजों को बार-बार एक्स-रे कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।


वर्जन
अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीनों की स्थापना से मरीजों को बेहतर और आधुनिक सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि “नई डिजिटल एक्स-रे मशीनों से जांच की गुणवत्ता में सुधार होगा और मरीजों को समय पर सटीक रिपोर्ट मिल सकेगी जिससे इलाज और अधिक प्रभावी हो पाएगा। -डॉ. सुमन कोहली, सीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article