{"_id":"603d01d1dab7e165cd22e9e1","slug":"two-children-died-due-to-drowning-in-jind-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर पानी की टंकी में डूबने से दो भाइयों की मौत, एक साथ हुआ दाह संस्कार, खुशियों से भरा आंगन हुआ सूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर पानी की टंकी में डूबने से दो भाइयों की मौत, एक साथ हुआ दाह संस्कार, खुशियों से भरा आंगन हुआ सूना
Tue, 02 Mar 2021 02:47 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 02 Mar 2021 02:47 AM IST
विज्ञापन
नक्ष और दक्ष की फाइल फोटो। (इनसेट में पानी की टंकी)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में जींद के गांगोली गांव में सोमवार को घर के बाहर रखी पानी की टंकी में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत हो गई। मरने वाले बच्चों में एक की उम्र चार साल और दूसरे की डेढ़ साल थी। घटना के समय बच्चों का पिता प्रवीण और दादा बलवान नंबरदार खेत में गए थे। बच्चों की मां मंजू रसोई में काम कर रही थी। दोनों बच्चे पशुओं को पानी पिलाने के लिए रखी टंकी में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
खेत में काम करने के बाद बच्चों का पिता प्रवीण घर पहुंचा तो उसने देखा कि चार वर्षीय नक्ष और डेढ़ साल का दक्ष टंकी में डूबा है। परिजन दोनों बच्चों को टंकी से निकालकर पिल्लूखेड़ा और जींद के निजी अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों भाइयों का एक ही चिता पर दाह संस्कार किया गया। इस दुर्घटना ने प्रवीण व मंजू का आंगन सूना कर दिया है।
विज्ञापन