फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two brothers who went to irrigate fields attacked, 6 named

Jind News: खेत की सिंचाई करने गए दो भाइयों पर हमला, 6 नामजद

Sun, 10 Nov 2024 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 10 Nov 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Two brothers who went to irrigate fields attacked, 6 named
जींद। बिरोली गांव में नहर के पानी से सिंचाई करने गए दो भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला करने पर सदर थाना पुलिस ने गांव के ही सुरेश, पवन, नवीन, प्रवीन, गौरव व रिंकू के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


बिरोली निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 8 नवंबर को रात के समय नहर के पानी से खेत की सिंचाई करने के लिए गया हुआ था। वह अपने नंबर के अनुसार पानी अपने खेत में चलाया हुआ था। आरोपी नवीन, प्रवीन का नहर के पानी का समय समाप्त हो चुका था। रिंकू और गौरव का वहां पर खेत भी नहीं है। सभी आरोपी साजिश के तहत पहले से ही मौजूद थे। उन्होंने उसके खेत में आकर गाली-गलौज की। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान उसने फोन कर उसने अपने भाई को घर से बुलाया तो आरोपियों ने उसे भी मारा। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों के पास अवैध पिस्तौल थी। वह किसी भी समय दोबारा उसके परिवार पर हमला कर सकते हैं। सदर थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि दो भाइयों पर हमला करने के आरोप में गांव के ही रहने वाले छह लोगों को नामजद करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed