{"_id":"7224f1293c0407e18628753a993ba929","slug":"two-boys-kidnap-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराना हांसी रोड से दो युवकों का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराना हांसी रोड से दो युवकों का अपहरण
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के पुराना हांसी रोड पर श्मशान घाट के निकट से पिकअप गाड़ी सवार करीब बारह युवकों ने दो युवकों को जबरदस्ती गाड़ी में डालकर फरार हो गए।
आसपास के दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया और पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया, लेकिन गाड़ी सवार दोनों युवकों को गांव ईक्कस के निकट बरवाला रोड पर छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस ने जब दोनों युवकों से मामले की जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने शिकायत देने से मना कर दिया, लेकिन पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों युवकों के परिजनों को इसके बारे में अवगत कराया। इस पर परिजनों ने भी कार्रवाई के बजाए पंचायती तौर पर मामला सुलझाने की बात कही।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गांव मिर्चपुर व गांव ईंटल के युवकों के गुटों में पिछले कई दिनों से खींचतान चली आ रही है और दोनों गुटों में पहले भी झगड़ा हो चुका है। शनिवार दोपहर को गांव मिर्चपुर के दो युवक पुराना हांसी रोड पर स्थित श्मशान घाट के निकट खड़े थे।
विज्ञापन
इसी दौरान पिकअप गाड़ी में सवार लगभग एक दर्जन युवक आए और आते ही दोनों युवकों को पकड़कर गाड़ी में डालने लगे। इस पूरे मामले को देखते हुए आसपास के दुकानदारों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में दो युवकों के अपहरण की सूचना दी।
इस पर पुलिस हरकत में आ गई और गाड़ी का पीछा किया, इस दौरान गाड़ी सवार लोग दोनों युवकों को गांव ईक्कस के निकट बरवाला रोड पर छोड़कर फरार हो गए।
दोनों युवकों को बरामद होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली, लेकिन बाद में दोनों युवकों ने इसकी शिकायत देने से ही मना कर दिया।
रोहतक रोड चौकी में तैनात एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से दो युवकों के अपहरण की सूचना मिली थी। जिसके बाद दोनों युवकों को रास्ते से ही बरामद कर लिया, लेकिन दोनों युवकों ने शिकायत देने से मना किया है और परिजनों ने भी पंचायती तौर पर मामला सुलझाने की बात कही है। मामला अपहरण का नहीं बल्कि दोनों गुटों में आपसी खींचतान चल रही है।