फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two arrested including servant accused of shop theft

Jind News: दुकान में चोरी करने का आरोपी नौकर सहित दो गिरफ्तार

Fri, 15 Nov 2024 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 15 Nov 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Two arrested including servant accused of shop theft
15जेएनडी22-पुलिस गिरफ्त में चोरी करने के आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। नरवाना में गोदाम से इलेक्ट्रॉनिक का सामान चोरी करने के पर दुकान में काम करने वाले नौकर और चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उससे चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रहबारी मोहल्ला निवासी जोगेंद्र और सुनील के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

22 नवंबर को थाना शहर नरवाना में मॉडल टाउन निवासी इंद्रजीत ने शिकायत दी थी कि उनकी आईजे इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से दुकान है। उसके ऊपर गोदाम है। दुकान में कई महीने से चोरी हो रही थी। उसकी दुकान पर करीब आठ महीने पहले रहबारी मोहल्ला नरवाना निवासी जोगेंद्र काम करता था। उसकी गलत हरकतों की वजह से उसे हटा दिया था। उन्हें शक है कि उसकी दुकान में जितना भी सामान चोरी हुआ है, उसी ने चुराया है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। आरोपी जोगेंद्र ने सालभर में चार एलईडी टीवी चोरी किए थे। उसे वह सुनील को बेच दिए थे। अब पुलिस ने सुनील को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता अमित ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके उन्हें जिला जेल जींद भेज दिया है।

15जेएनडी22-पुलिस गिरफ्त में चोरी करने के आरोपी। स्रोत पुलिस

15जेएनडी22-पुलिस गिरफ्त में चोरी करने के आरोपी। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed