फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two accused of robbing buffalo trader arrested

Jind News: भैंस व्यापारी को लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 14 Mar 2024 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 14 Mar 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two accused of robbing buffalo trader arrested
जींद। भैंस व्यापारी से 70 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूटने के बाद रेलवे ट्रैक में बांधकर फरार हुए दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान कालवन गांव निवासी प्रदीप उर्फ मुरली और पवन शर्मा उर्फ सोनू के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपियों को अदालत के आदेश पर एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था। पुलिस ने दोनों से लूट के 70 हजार रुपये व मोबाइल फोन बरामद करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना निवासी नौसाद ने थाना गढ़ी में दी शिकायत में बताया था कि उसने गांव पालवा में डेयरी खोल रखी है। वह भैसों को खरीदता-बेचता है। 28 फरवरी को वह गांव कालवन में आया हुआ था। करीब तीन बजे उसे तालाब पर दो अनजान युवक मिले और भैंस बेचने के बहाने उसको बाइक पर बैठाकर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर ले गए। वहां पर दोनों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी जेब से 70 हजार रुपये, मोबाइल निकालने के बाद उसको कपड़े से रेलवे लाइन पर बांधकर फरार हो गए। शिकायत पर गढ़ी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस जांच में भैंस व्यापारी के साथ मारपीट करने व राशि लूटने के मामले में कालवन गांव के प्रदीप उर्फ मुरली व पवन शर्मा उर्फ सोनू का नाम सामने आया। पुलिस ने मंगलवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लूटी गई राशि और मोबाइल बरामद कर लिया। बुधवार को दोनों आरोपियों को जिला जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed