{"_id":"66fc5f4c9886c2ca5b07e1c6","slug":"two-accused-of-raping-a-girl-arrested-jind-news-c-199-1-sroh1009-123841-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: युवती से दुष्कर्म करने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: युवती से दुष्कर्म करने के दो आरोपी गिरफ्तार
Wed, 02 Oct 2024 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 02 Oct 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
सफीदों। शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने के मामले में सदर थाना सफीदों पुलिस ने दो आरोपियों यूपी के मेरठ जिले के सीवल निवासी राजा व शामली जिले के बंती खेड़ा निवासी जाकिर को गिरफ्तार कर लिया है।
यूपी की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे गांव बंतीखेड़ा, यूपी निवासी जाकिर ने शादी का झांसा देकर अपने प्यार में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी उसे गांव बागडू कलां ईंट भट्ठे पर लेकर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसमें राजा ने भी उसका साथ दिया। इसके बाद भी आरोपी ने उसका यौन शोषण किया। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने उसके साथ मारपीट की और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए शादी करने से मना कर दिया। सदर थाना सफीदों पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।