{"_id":"6532cca0909adfe60f0b4fa4","slug":"two-accused-of-drug-trafficking-sentenced-to-five-years-each-jind-news-c-199-1-sroh1006-7560-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नशा तस्करी के दो दोषियों को पांच-पांच साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नशा तस्करी के दो दोषियों को पांच-पांच साल की सजा
Sat, 21 Oct 2023 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नेहा नौरिया की अदालत ने नशा तस्करी के मामले में दोषी सिद्ध दो तस्करों को पांच-पांच साल के कारावास और पचास-पचास हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने पर दोषियों को एक-एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
22 जनवरी 2022 को उचाना थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बाइक सवार दो युवक नशीले पदार्थ लेकर 40 फुटा रोड से आने वाले हैं। सूचना के आधा पर पुलिस ने उस मार्ग पर नाका लगाकर आने जाने वाले वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ समय के बाद बाइक सवार दो युवक आए जो पुलिस को देख वापस जाने लगे। पुलिसकर्मियों ने दोनों बाइक सवार युवकों को काबू कर लिया। पुलिस ने दोनों युवकों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से 500-500 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवकों की पहचान गांव शाहपुर निवासी नवीन औ प्रवीण के रूप में हुई। उचाना थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था। शुक्रवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नेहा नौरिया की अदालत ने नवीन तथा प्रवीण को दोषी करार दोनों को पांच-पाच साल का कारावास तथा पचास-पचास हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने पर दोषियों को एक-एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।