फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two accused of attacking property dealer arrested

Jind News: प्रॉपर्टी डीलर पर हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 20 Mar 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 20 Mar 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two accused of attacking property dealer arrested
जींद। प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में घुसकर लाठी, डंडे व तेजधार हथियारों से तीन लोगों पर हमला करने के दो आरोपियों को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हिसार जिले के मिर्चपुर गांव निवासी मुकेश उर्फ गोलू व अनूपगढ़ निवासी विकास के रूप में हुई है।
विज्ञापन


14 मार्च को रूपगढ़ गांव निवासी सुनील ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह विद्यापीठ मार्ग पर बीजीएस के नाम से प्रॉपर्टी का कार्यालय चलाते हैं। वह अपने साथियों हरपाल मास्टर व अर्बन एस्टेट निवासी नरेंद्र के साथ बैठा था। इस दौरान लगभग 12 युवक आए और तेजधार हथियार व लाठी-डंडे लेकर कार्यालय में घुस गए और उन पर हमला करने के साथ कार्यालय में तोड़फोड़ की। बचाव के लिए उन्होंने हवाई फायर किया तो आरोपियों ने उनकी पिस्तौल छीनने का प्रयास किया। इससे गोली उसके साथी हरपाल मास्टर के पैर में लग गई। नरेंद्र के सिर में गंडास से हमला किया गया। पुलिस उसी समय से आरोपियों की तलाश कर रही थी। मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार क अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed