{"_id":"63ebd3795fe0d1ed2103d5d3","slug":"two-accused-arrested-in-misro-devi-murder-case-jind-news-c-17-1-66801-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद: मिश्रो देवी हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: मिश्रो देवी हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार
Wed, 15 Feb 2023 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 15 Feb 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
नरवाना। जिला पुलिस ने मिश्रो देवी हत्याकांड में शामिल दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान रविंद्र उर्फ गुल्लू और राहुल उर्फ बाबा निवासी ईस्माइलपुर रोड नई बस्ती नरवाना के रूप में हुई है।
3 फरवरी को नई बस्ती नरवाना में दो गुटों में झगड़ा हो गया था, जिसमें मिश्रो देवी निवासी नई बस्ती गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में दाखिल करवाया गया था, जहां सात फरवरी को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतका की बहु बरखा के बयान पर नौ नामजद व अन्य के खिलाफ थाना शहर नरवाना में मामला दर्ज किया गया था। थाना शहर नरवाना पुलिस व सीआईए टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए अब तक वारदात में शामिल छह आरोपियों को काबू कर लिया है। शहर थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि पुलिस ने हत्या में शामिल आरोपियों रविंद्र उर्फ गुल्लू और राहुल उर्फ बाबा उक्त को नरवाना बाईपास से काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। संवाद