फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two accused arrested for the murder of a villager at the village market.

Jind News: गांव हाट में ग्रामीण की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 26 Jul 2026 10:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 26 Jul 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for the murder of a villager at the village market.
फोटो 26एसएफडीएम4पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए गुरुदत्त हत्या मामले में आरोपी चक्रवर्ती व अंशुल।
सफीदों। हाट गांव में 17 जुलाई को गुरुदत्त की हत्या के दो आरोपियों चक्रवर्ती उर्फ चकरा निवासी हाट और अंशुल उर्फ अंशु उर्फ तोता वासी सीटोंडी को सदर थाना पुलिस ने नौ दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में प्रयोग किए गए हथियार भी बरामद किए जाएंगे।
विज्ञापन

थाना सदर सफीदों के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि रेखा निवासी ने एफआईआर में बताया था कि भाई गुरुदत्त उर्फ कल्लू वासी हाट अपनी दुकान पर गया था। जहां पर चक्रवर्ती उर्फ चकरा निवासी हाट व उसके कुछ साथियों ने गुरुदत्त की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली। अभी तक पुलिस ने इसमें दो ही आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed