{"_id":"63a0ab9258e9b42cf73229a8","slug":"two-accused-arrested-for-shooting-two-youths-in-birthday-party-jind-news-rtk6668840102","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जन्मदिन पार्टी में दो युवकों को गोली मारने के दो आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जन्मदिन पार्टी में दो युवकों को गोली मारने के दो आरोपी काबू
विज्ञापन
जींद। मुआना गांव में 17 दिसंबर को जन्मदिन पार्टी में डीजे पर नाचते समय हुए विवाद के दौरान दो युवकों को गोली मारने के दो आरोपियों को सदर थाना पुलिस सफीदों ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान रामराय गांव निवासी अमरजीत और गुलाब के तौर पर हुई है। सोमवार को पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। इस दौरान दोनों के कब्जे से बाइक और पिस्टल बरामद की जाएगी।
करनाल जिले के गांव गोंदर निवासी संदीप ने 17 दिसंबर को थाना सदर सफीदों में दी शिकायत में बताया था कि वह मुआना गांव में अपने मामा के पुत्र राहुल की जन्मदिन पार्टी में आया था। राहुल के चचेरे भाई अमित ने अपने दोस्त गुलाब और अन्य साथियों को भी बुलाया था। केक काटने के बाद वह मंजीत और अजय के साथ मुआना गांव में अजय के घर पर चला गया। थोड़ी देर बाद पता चला कि डीजे पर नाचते हुए कुछ युवकों का आपस में झगड़ा हो गया। इसके बाद वह मामा के घर के लिए चल पड़ा। जब वह आईटीआई के पास पहुंचा तो सामने से बाइक पर आ रहे अमरजीत और गुलाब ने पिस्टल से फायरिंग की। बाइक चला रहे मुआना निवासी मंजीत को दो गोली लगी और एक गोली गोंदर निवासी अजय को लगी। इसके बाद दोनों बाइक पर सवार होकर भाग गए। उन्होंने मंजीत और अजय को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। दोनों की हालत अब खतरे से बाहर है। सदर थाना सफीदों ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
वर्जन
फायरिंग करने के दोनों आरोपियों रामराय निवासी अमरजीत और गुलाब को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को एक दिन के रिमांड पर लिया है। दोनों से पूछताछ कर पिस्टल और बाइक बरामद की जाएगी।-उप निरीक्षक राममेहर सिंह, जांच अधिकारी, सदर थाना सफीदो।