फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Two accused of misdeed with minor girl arrested in Jind

जींद: मामा के घर रह रही नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 31 Oct 2021 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 31 Oct 2021 11:18 PM IST
सार

जींद में दरिंदगी की वारदात सामने आई है। मामा के घर में सो रही 15 साल की लड़की के साथ एक नाबालिग और एक अन्य युवक ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद फरार होने पर उसने परिजनों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Two accused of misdeed with minor girl arrested in Jind
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जींद जिले के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में मकान में घुसकर 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी योगेश व दूसरे नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रविवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। बाद में कोर्ट के आदेश पर एक को जेल तो दूसरे को सुधार गृह भेज दिया। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने मामा के घर रहती है और वहीं पर पढ़ाई करती है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-किसानों में चर्चा, दिवाली से पहले उन्हें उठा सकती है सरकार: चढूनी बोले- ऐसी कोशिश की तो मोदी के दरवाजे पर मनाएंगे दिवाली
विज्ञापन


वह फिलहाल 11वीं कक्षा में पढ़ रही है। वह कुछ ही दिन पहले अपने गांव में आई थी। 27 अक्तूबर रात को जब वह अपने घर में सो रही थी कि करीब 11 बजे गांव का ही योगेश और एक अन्य नाबालिग युवक वहां आ गए। युवकों ने उसका मुंह दबाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हरियाणा दिवस विशेष: सीएम मनोहर लाल बोले-मिलकर रहेगा एसवाईएल का पानी, हर जिले में बनाएंगे मेडिकल कॉलेज

सदर पुलिस ने आरोपी योगेश और नाबालिग युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने, धमकी देने के आरोप में पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। सदर थाना प्रभारी मनीष ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। बाद में अदालत के आदेश पर एक को जेल और दूसरे को सुधार गृह भेज दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed