फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two accused arrested for preparing adulterated ghee in the factory

Jind News: फैक्टरी में मिलावटी घी तैयार करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 23 Jun 2023 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 23 Jun 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for preparing adulterated ghee in the factory
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। शहर के श्याम नगर में एक फैक्टरी में मिलावटी घी तैयार करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान खेम नगर निवासी हन्नी और यूपी के बरेली जिले के गांव गुनावर निवासी बच्चन लाल के तौर पर हुई है।


शहर थाना पुलिस को बुधवार को सूचना मिली थी कि श्याम नगर जींद में नकली घी बनाने की फैक्टरी लगा रखी है और फैक्टरी में रिफाइंड आयल और डालडा घी में कैमिकल युक्त सेंट मिलाकर अलग-अलग कंपनियों के नाम पर नकली घी पैक कर बाजार में बेचते हैं। वह नकली वनस्पति तेल और घी तैयार करने में अवैध तौर पर डोमेस्टिक सिलिंडर उपयोग करते है। उन्होंने कई ब्रांडों के रैपर और लेबल भी बनवा रखे हैं। इस पर पुलिस और फूड सेफ्टी अधिकारी की टीम ने फैक्टरी में छापेमारी की तो वहां मालिक आरोपी हन्नी मजदूर बच्चन के साथ मिला जो तैयार मिलावटी देशी घी की पैकिंग कर रहे थे। फूड सेफ्टी अधिकारी के साथ मिलकर गोदाम की तलाशी ली तो गोदाम के अंदर डबल बर्नर वाले दो चूल्हे, एक डोमैस्टिक सिलिंडर, एक पीपे पर ढक्कन लगाने वाली मशीन, एक इलैक्ट्रानिक कांटा, पाउच सिलिंग मशीन, 13 पीपे तैयार घी, दो पीपे डालडा घी, 32 खाली पीपे रिफाइंड, एक लीटर प्लास्टिक कैन, जिसमेें बटर कलर केमिकल डला हुआ था। खाली बोतल फ्लेवर केमिकल, एक बड़ा सिल्वर का टब जिसमें तैयार घी मिला। जिसकी खाली पीपे में डालकर पैमाइश की तो 45 लीटर हुआ व गोदाम के आगे कमरे की तलाशी लेने पर नोवा घी आधा लीटर के 120 पैक, नोवा घी एक लीटर के 75 पैक, अमूल घी एक लीटर के 180 पैक और सांची घी एक लीटर के 225 पैक बरामद हुए। मापतोल करने पर मिलावटी घी की मात्रा 780 लीटर हुई, जिसका आरोपी कोई लाइसेंस पेश नहीं कर पाए थे। शहर थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी करने समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। शहर थाना प्रभारी डॉ. सुनील ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में फैक्टरी मालिक और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed