फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two accused arrested for entering the bank with the intention of stealing

Jind News: बैंक में चोरी की नियत से घुसे दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 11 Mar 2023 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 11 Mar 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for entering the bank with the intention of stealing
जींद। अलेवा थाना पुलिस ने सितंबर 2022 में रात के समय चोरी की मंशा से अलेवा स्थित एसबीआई ब्रांच में घुसकर स्ट्रॉग रुम का ताला तोड़ने के दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान अलेवा निवासी दीपक और विकास के तौर पर की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर उन्हें जिला जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

आठ सिंतबर 2022 को शिकायतकर्ता एसबीआई ब्रांच मैनेजर आयुषी सिंघल ने थाना अलेवा पुलिस को बताया था कि रात को करीब ढाई बजे एसबीआई की ब्रांच में किसी अज्ञात द्वारा चोरी की कोशिश की गई है। ब्रांच में स्ट्रॉंग रूम में सिक्योरिटी अलार्म बजने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी, जिस पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जांच में सामने आया कि आरोपी बैंक की पिछली दीवार पर बने रोशनदान की जाली उखाड़कर अंदर आए थे। वह जैसे ही स्ट्रॉंग रूम का ताला तोड़कर अंदर घुसे तो सिक्योरिटी अलार्म बजने के कारण वे चोरी की वारदात को अंजाम नहीं दिया जा सका। इसके बाद अज्ञात लोग मौके से फरार हो गए थे। जांच अधिकारी एसआई बलवान सिंह ने बताया कि चोरी की मंशा से एसबीआई ब्रांच में घुसने वाले अलेवा निवासी दीपक और विकास को काबू कर लिया है, जिन्हें अदालत में पेश कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed