{"_id":"65a18830dae419020904c734","slug":"truck-fell-into-the-pond-of-village-kheda-khemawati-jind-news-c-199-1-sroh1007-11565-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गांव खेड़ा खेमावती के तालाब में गिरा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गांव खेड़ा खेमावती के तालाब में गिरा ट्रक
Sat, 13 Jan 2024 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 13 Jan 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
12जेएनडी03 : गांव खेड़ा खेमावती के तालाब में गिरा हुआ ट्रक।
सफीदों। गांव खेड़ा खेमावती में देर रात एक ट्रक सड़क के साथ लगते तालाब में जा गिरा। गनीमत रही कि ट्रक चालक को समय रहते बचा लिया गया। ट्रक सफीदों से असंध की ओर जा रहा था। धुंध में चालक को दिखाई नहीं दिया और वह तालाब में जा गिरा। इस सड़क के दोनों तरफ दो बड़े-बड़े तालाब हैं। इनकी रिटर्निंग वॉल भी नहीं है, जिस कारण यहां हादसे होते रहते हैं।
एक ट्रक नंबर एचआर 46-4899 सफीदों से असंध की ओर जा रहा था। खेड़ा खेमावती गांव में दो तालाबों के बीच से गुजर रहे संकरे मार्ग से गुजरने लगा तो रात के अंधरे व धुंध के कारण चालक को तालाब दिखाई नहीं दिया और ट्रक का टायर सड़क के नीचे थोड़ा उतरा ही था कि पलभर में ट्रक तालाब में पलट गया। आवाज सुनकर लोग व वाहन चालक मौके पर पहुंचे और ट्रक की खिड़की से चालक को किसी तरह बाहर निकाला। अगर समय पर ग्रामीण व राहगीर मौके पर न पहुंचते तो जान का नुकसान हो सकता था।
हर रोज होते हैं हादसे, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान
गांव खेड़ा खेमावती के दोनों तरफ तालाब बने हुए हैं। सात हजार की आबादी वाले इस गांव की अधिकतर निकासी इन्हीं दोनों तालाबों में होती है। इन दोनों तालाबों के बीच से पानीपन-असंध हाईवे गुजरता है और हजारों वाहन इस मार्ग से हर रोज निकलते हैं। दिन में तो यह तालाब दिखाई देते हैं, लेकिन रात में कई बार दूसरे वाहन की सामने से लाइट गिरने के कारण यह तालाब दिखाई नहीं देते। इस कारण वाहन चालक हादसों का शिकार होते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस तालाबों में जंगली घास उगी हुई है और न ही कोई रिटर्निंग वाॅल है। इसके अलावा इस तालाब के सामने राजकीय स्कूल है और स्कूली बच्चों की जान को भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
क्या कहते हैं सरपंच प्रतिनिधि
गांव खेड़ा खेमावती के सरपंच प्रतिनिधि नरेश सोलंकी ने बताया कि पूरी ग्राम पंचायत इस समस्या को लेकर गंभीर है। ग्राम सभा की ओर से इन दोनों तालाबों को बंद करवाने व गांव की निकासी व्यवस्था सुलभ करवाने के लिए कई बार प्रस्ताव सरकार व प्रशासन को भेजे जा चुके हैं लेकिन समस्या का आजतक कोई समाधान नहीं हुआ है।