फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Troubled by the shortage of drinking water, the villagers of Nguran created a jam.

Jind News: पेयजल किल्लत से परेशान नगूरां के ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sun, 29 Dec 2024 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Troubled by the shortage of drinking water, the villagers of Nguran created a jam.
28जेएनडी03: जींद-असंध मार्ग पर नगूरां गांव में सड़क के बीचों-बीच खड़े होकर जाम लगाते ग्रामीण। स
अलेवा। एक सप्ताह से पेयजल की मांग को लेकर नगूरां गांवों के लोगों ने शनिवार को जींद-असंध मार्ग के मुख्य चौक पर सड़क के बीचों-बीच खड़े होकर नगूरां गांव में जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही नगूरां पुलिस चौकी प्रभारी नफे सिंह तथा अलेवा थाना प्रभारी राजकुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों के मौके पर आने तक जाम खोलने से मना कर दिया। नगूरां चौकी प्रभारी नफे सिंह ने जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों से ग्रामीणों की फोन पर बात करवा रविवार तक समस्या को दुरूस्त करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। करीब एक घंटा लगे जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। इससे वाहन चालकों व राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बाॅक्स

महिलाओं ने की जमकर नारेबाजी

पानी की मांग कर रहे पुरुषों व महिलाओं ने जाम के दौरान सरकार और जलापूर्ति विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि सरकार व जलापूर्ति विभाग द्वारा नगूरां गांव की निंबरान पटटी में लोगों की प्यास बुझाने के लिए सबमर्सिबल तो लगा दिया, लेकिन एक सप्ताह से निबंरान पटटी में पेयजल की किल्लत बनी हुई है। पेयजल किल्लत को लेकर ग्रामीणों ने कई बार जलापूर्ति विभाग अधिकारियों को सूचित किया, लेकिन अधिकारी हर बार उनकी बातों को अनसुना कर रहे हैं। पेयजल के लिए महिलाओं को दूर-दराज खेतों का रूख करना पड़ता है। इस कारण महिलाओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। निंबरान पटटी की महिलाओं ने जिला प्रशासन और सरकार से निंबरान पटटी में पेयजल किल्लत को दूर करने की मांग की है।

28जेएनडी03: जींद-असंध मार्ग पर नगूरां गांव में सड़क के बीचों-बीच खड़े होकर जाम लगाते ग्रामीण। स

28जेएनडी03: जींद-असंध मार्ग पर नगूरां गांव में सड़क के बीचों-बीच खड़े होकर जाम लगाते ग्रामीण। स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed